छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसन द्वारा चप्पलों से पीटने पर युवक ने की आत्महत्या

Uncategorized

मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद) : छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट से अपमानित युवक लापता हो गया। ग्रामीणों ने तालाब में व नदी के आसपास खोजबीन की। नदी के किनारे चप्पलें पड़ी मिलने से उसके डूबने की आशंका जताई गई। युवक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। गुरूवार शाम पड़ोसन महिला के परिजनों ने विजयपाल को पकड़ लिया और सरेआम महिला से चप्पलों से पिटवाया था।
थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी विजयपाल अपने घर के दरवाजे पर 20 अगस्त की रात बच्चों के साथ सो रहा था। घर के सामने पड़ोसी महिला भी चारपाई पर सो रही थी। देर रात पड़ोसी महिला ने विजयपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गालीगलौज किया और परिजनों के साथ उसे मारापीटा। 22 अगस्त की शाम महिला के परिजनों ने विजयपाल को पकड़ लिया और सरेआम महिला से चप्पलों से पिटवाया। इससे अपमानित विजयपाल अपने घर आया और रात को शौच की जाने की बात कहकर चला गया। एक घंटे तक वापस न आने पर विजयपाल की पत्नी पप्पी ने पड़ोसियों को लेकर खोजबीन की तो काली नदी के निकट उसकी चप्पलें पड़ी मिलीं। शुक्रवार सुबह गांव वालों ने तालाब में घुसकर खोजबीन की तथा निकट स्थित काली नदी के आसपास तलाशा, लेकिन विजयपाल का पता नहीं चला। पानी अधिक होने से ग्रामीण नदी में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। विजयपाल की पत्नी पप्पी ने बताया कि मंगलवार रात विजयपाल घर के बाहर सो रहे थे। पड़ोसी महिला की चारपाई पर लड़ रहे कुत्ते ऊपर जा गिरे। महिला ने पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर परिजनों की मदद से मारापीटा था। पति के लापता होने से आशंका है कि उसके उसकी हत्या कर दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]