देश के किसी कोने में भीड़ जुटाने की क्षमता रखते हैं मोदी: मेजर

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में सुमार चल रहे गुजरात के मुख्यमंत्री का भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी नरेन्द्र मोदी के विषय में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें उन्होंने मोदी के सम्बंध में कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के किसी कोने में भीड़ जुटाने में सक्षम हैं, यह उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के प्रदेश गुजरात के विषय में भी अलग अलग तरीके से विचार रखे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

mejor suneel dutt diwediश्री द्विवेदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी शासित प्रदेश गुजरात सुशासन का पर्यायवाची बन चुका है। इसलिए सामान्य प्रशासन में प्रधानमंत्री ने गुजरात को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने जब सत्ता संभाली तब गुजरात पर विश्व बैंक का 50 हजार करोड़ लोन था। मोदी ने वह वापस कर दो लाख करोड़ विश्व बैंक में जमा करा दिये।

श्री द्विवेदी ने कहा कि गुजरात में किसान नीति सबसे बेहतर है। लोन के मामलों में किसानों को सिर्फ पांच प्रतिशत लागान पड़ता है। वहीं उद्योगों के मामले में अधिकतर औद्योगिक घराने गुजरात में हैं, जिसमें आटो मोबाइल सेक्टर मं फोर्ड, फेक्स वैगन, हुन्डई टाटा, डी एम मोटर्स, मोटर्स, महेन्द्र आदि के कारखाने गुजरात में हैं। उन्होंने कहा कि 99 प्रतिशत गांव पक्की सड़कों से जुड़े हुए हैं। सड़क बनने की दर प्रति दिन 19 किलोमीटर जबकि केन्द्र का औसत तीन किलोमीटर है। 24 घंटे बिजली लगातार एक ही वोल्टेज पर आती है।

[bannergarden id=”18″][bannergarden id=”17″]

श्री द्विवेदी ने यह भी बताया कि रोजगार स्वावलम्बन में गुजरात का कोई जोड़ नहीं है। पूरा प्रदेश दंगाविहीन है। कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सबसे सुरक्षित प्रदेश का पुरस्कार गुजरात को मिला  है। 12 अन्तर्राष्ट्रीय प्रोग्रामों को भी गुजरात में शामिल किया गया। मोदी को वेस्ट सीएम का पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा अन्य कई मामलों में नरेन्द्र मोदी के विषय में मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि नरेन्द्र मोदी वह क्षमतावान व्यक्ति हैं जो देश के किसी कोहने में भीड़ जुटाने में सक्षम हैं।