धीर गंभीर, परोपकारी व कर्मठ होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएन आई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
girlsदिनांक 17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2015, 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में अगस्त तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। अगस्त के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।
मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडि़या
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”18″]
राशिफल 17 अगस्त 2013, शनिवार (daily horoscope)
 मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आपकी ग्रह चाल तेज होने के साथ बहुत ही तेज भी देख रही है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 21 है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
यह समय आत्म रुचि का है, आज के दिन आप काफी ज्यादा चर्चित रहेंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 5 है. रुका पैसा प्राप्त होगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
यह समय व्यक्तिगत ग्रोथ की है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 18 है. आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज के दिन आप जो भी काम करेंगे वह हो जाएगा. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 31 है. पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का सही समय है. आपका लकी रंग मूव लकी नंबर 8 है.बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। वाणी पर संयम रखें।
 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज के दिन आप पहले कुछ कम पावरफुल महसूस करेंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 2 है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आपकी रचनात्मकता आज दिन काफी सही रहेगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 15 है. अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आप बेटर शेप में दिखाई देंगे. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 6 है. व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
अगर आप किसी अग्रीमेंट में पड़ते हैं तो आप इससे में उलझ भी सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 10 है. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें।
 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज आपको अपनी लाइफ में सही दिशा की कमी महसूस हो सकती है. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 12 है. निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अगर आप अपने आप को बदलता देख रहे हैं तो सुश्चित कर लें की यह सही हो. आपका लकी रंग कैमल ब्राउंन लकी नंबर 10 है. नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आपने जितना सोचा था आपकी क्षमता उससे कही ज्यादा है. आपका लकी रंग स्कार्लेट लकी नंबर 19 है. परिवार के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे।