सलमान की कार्यप्रणाली से मायूस हैं जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता

Uncategorized

FARRUKHABAD : बीते चार वर्षों से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय देश के विदेश मंत्री व फर्रुखाबाद के सांसद सलमान खुर्शीद के कार्यकाल समाप्त होने का समय अब नजदीक आ गया है। कार्यकर्ता के साथ-साथ फर्रुखाबाद की जनता भी अब उनसे एक ही सवाल पूछ रही है ‘‘क्या हुआ तेरा वादा’’ जनता को तो छोडि़ये जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ता भी अंदर ही अंदर सांसद की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव में सलमान के लिए घातक साबित हो सकता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]

18April2010salmaan-talk144कांग्रेस के अधिकतर कार्यकर्ता महज इस बात से असंतुष्ट हैं कि बीते चार सालों में कांग्रेस में रहकर भी उनके कोई भी काम सांसद द्वारा नहीं कराये गये। जिला व नगर कमेटी के कई पदाधिकारी नाम न बताने की शर्त पर इस बात को स्वीकार करते नजर आये कि वह सलमान की कार्यप्रणाली पसंद नहीं कर रहे हैं। क्योंकि आम जनता को उन्हें जबाब देना पड़ता है कि शहर में विकास के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी खर्च होती नहीं दिखी। जनता यह सवाल अभी नही तो लोकसभा चुनाव में प्रचार के समय सलमान के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। हालांकि कांग्रेस में जिला व नगर इकाइयों की नई घोषणा के बाद सामने आये नये चेहरों पर सलमान को काफी उम्मीद तो होगी ही लेकिन क्या रीढ टूटी जनपद की कांग्रेस पार्टी के साथ आम जनता अपना जुड़ाव कर पाने की स्थिति में आयेगी। यह एक प्रश्न है।

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

मीडिया के प्रश्नों को बड़े ही सहज ढंग से उत्तर देने में माहिर सांसद सलमान खुर्शीद से कई बार इस सम्बंध में मीडिया ने भी सवाल किये थे कि आखिर विकास के नाम पर सलमान ने जिले को न ही अच्छी सड़कें दी और न ही विद्युत व्यवस्था। कार्यकर्ता अंदर ही अंदर मायूस हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले लोकसभा चुनाव के समय कार्यकर्ताओं के दिलों में दबी हुई चिंगारी बड़ा रूप लेकर चुनाव प्रभावित कर सकती है।

फिलहाल पार्टी में जनपद में जिला कमेटी में बिलकुल उलट फेर कर दिया है। जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष मुस्लिम थे वहीं अब ब्राह्मण को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नगर अध्यक्ष ब्राह्मण की जगह पर मुस्लिम नेता को नगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इस नई कमेटी पर ही पार्टी का चुनाव निर्भर करेगा। लेकिन असंतुष्टों को पार्टी कैसे संतुष्ट करेगी?