खुन्नस में प्रधान के पुत्र को गोली मारी

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना नबावगंज क्षेत्र के घुमुइया रसूलपुर के प्रधान ग्रीश राजपूत के गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने दबंगई में गोली मार दी। मामला पुरानी खुन्नस का बताया जा रहा है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
satyaprakash pradhanघायल 16 वर्षीय सत्यप्रकाश ने बताया कि वह सोमवार शाम अपने मकान की छत पर खड़ा था। तभी गांव के ही अमर सिंह उर्फ जबरा पुत्र मेवाराम अपने कई साथियों के साथ आ गये और उससे गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से विवाद हो गया। जिससे गुस्साये जबरा राजपूत ने छत पर खड़े सत्यप्रकाश को गोली मार दी। घायल अवस्था में सत्यप्रकाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी पैरवी में भाजपा नेता मुकेश राजपूत पहुंचे।
[bannergarden id=”18″][bannergarden id=”17″]
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष नबावगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला दारू के नशे में हुई गाली गलौज के बाद हुआ है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस घटना के सम्बंध में जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।