तलाशी के दौरान बंदी रक्षक द्वारा पीटने पर जिला जेल कैदी भूख हड़ताल पर

Uncategorized

FARRUKHABAD : जिला जेल में कैदियों द्वारा आये दिन हंगामे किये जाने तथा हड़ताल किये जाने की घटनायें अब आम हो गयी है। शनिवार को जिला जेल में धारा 25 के आरोप में गये फतेहगढ़ निवासी उमेश को बंदी रक्षक ने पीट दिया। जिससे आक्रोषित जिला जेल के बंदियों ने रविवार को सुबह भूख हड़ताल कर दी।
25may2010-district-jail[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी उमेश के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी जेल में ही बंद एक दबंग व्यक्ति से काफी रंजिश चल रही है। जिसके चलते वोह पुलिस से मिलकर उनका उत्पीड़न करवा रहे हैं। ओमप्रकाश का आरोप है कि उसी ने ही उसके भाई उमेश को धारा 25 में गिरफ्तार करवाया। जिसके बांद बंदी रक्षक रामऔतार से सैटिंग करके तलाशी के दौरान उमेश को पिटवाया।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
jailar suresh mishraजिससे आक्रोषित होकर जिला जेल के बंदियों ने रविवार को भूख हड़ताल कर दी। भूख हड़ताल की सूचना जब जेलर सुरेश मिश्रा को दी गयी तो उन्होंने तत्काल बंदी रक्षक रामऔतार शर्मा को अंदर की ड्यूटी से हटा कर बाहर ड्यूटी पर लगाया।
वहीं जेलर सुरेश मिश्रा ने बताया कि बंदी रक्षक द्वारा कैदी को पीटने की बात सामने आयी थी। जिस पर उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है। लेकिन कैदियों के भूख हड़ताल की बात गलत है। सभी कैदी खाना खा रहे हैं।