सलमान से मिले मनोज समर्थक, बसपा में टिकेट भूचाल के नए सियासी संकेत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: विगत दिवस वूरावाली गली में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से विधान परिषद सदस्य बसपाई मनोज अग्रवाल के समर्थकों की सलमान खुर्शीद से मुलाकात के कई मतलब निकाले जा सकते हैं। ये मुलाकात कांग्रेस में हासिये पर दाल दिए गए पुन्नी शुक्ल ने करायी थी| अब पुन्नी शुक्ल अपनी जगह पक्की कर रहे है या मनोज अग्रवाल समर्थको को सलमान के पास भेज नए सियासी आंकड़े गढ़ने में लगे है| चुनाव आते आते बहुत कुछ साफ़ हो जायेगा मगर बसपा को हिलाने वाली नयी सियासी चल के बीज रोपित हो चुके है| मनोज अग्रवाल बसपा की टिकेट के दावेदार थे मगर टिकेट मैनपुरी के जयवीर सिंह भदोरिया को मिली| टिकेट अंत तक किसके पास रहेगी यह भी दावा नहीं किया जा सकता| ऐसे में अगर मनोज ने अपने समर्थको को कांग्रेस के सलमान खुर्शीद से मुलाकात की गुंजाईश बनायीं है तो यह तय है कि सपा के बाद अगला भूचाल बसपा की टिकेट पर आ सकता है|
Salman Manoj Smrthk
कुछ दिनों से पुन्नी शुक्ला ने वूरावाली गली के कन्हैया गुप्ता घर पर मनोज अग्रवाल के कई समर्थको से मुलाकात करायी है| अध्यक्ष परिवर्तन के बाद पुन्नी कन्हैया के साथ ही दिल्ली गये थे। कन्हैया और पुन्नी ने मिलकर ही शहर के कुछ लोगों के बेटों के केन्द्रीय विद्यालय में एडमीशन कराये थे। वूरावाली गली में जिस घर में बैठक हुई उसके बेटे का भी केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश कराया गया था। इस बैठक में अधिकांश मनोज अग्रवाल समर्थक थे। समर्थक ही नहीं कई तो मनोज के पेड वर्कर और नगर पालिका के ठेंकेदार और सलाहकार भी हैं। मनोज के खास दफ्तरी हेमू गुप्ता को कौन नहीं जानता और क्या वह बसपा और मनोज अग्रवाल से अलग हो सकते हैं। मनोज अग्रवाल के ऐसे ही कई नजदीकी लोगों ने सलमान से करीबी दिखाकर उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अब मनोज अग्रवाल की सियासत की बात करे तो मनोज ने वत्सला अग्रवाल के नगरपालिका चेयरमेन पद पर चुनाव जीतने के बाद सलमान को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया था| शपथ ग्रहण में तो वे समय से नहीं पहुच पाए मगर उसके बाद वे मनोज और वत्सला को बधाई देने उनके घर चाय पीने गए| वैसे भी कांग्रेस के पास नगर में कोई मजबूत नेता नहीं है| सियासत में दोस्ती और दुश्मनी की हर चाल के कोई न कोई सियासी मायने होते है| प्रदेश में जनाधार खो रही बसपा से मोह किस बात का| तो आने वाले वक़्त में बसपा में भी धुंआ उठने के संकेत मिल रहे है|