पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के यज्ञ

Uncategorized

कायमगंज (फर्रूखाबाद): आपको याद होगा कि लगभग एक पखवारा पूर्व नगर भाजपा की बैठक गमा देवी मंदिर परिसर में बुलाई गई थी। जिसमें भाजपा नेता मनोज कौशल एवं नगर अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को शान्त करने के लिए  मानसिंह पाल ने हस्तक्षेप किया। लेकिन उनकी किसी ने एक न सुनी वह जोर-जोर से चिल्लाए बताया गया है कि इसी बीच वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गये। बेहोशी की हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई लखनऊ ले जाया गया। जहां आज भी उन्हें होश नहीं आया है। उनकी इस हालत को देखकर उनके परिजन एवं शुभचिन्तक काफी चिन्तित हैं। वह जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज एक यज्ञ किया। उन्होंने ईश्वर से उनके जीवन के लिए प्रार्थना की। यज्ञ को योगाचार्य श्रृद्घानन्द आर्य ने किया। इस मौके पर आदेश अग्निहोत्री,रामप्रकाश राठौर,धर्मेन्द्र कुमार उर्फ नमो दीक्षित,धर्मेन्द्र कुमार,सुभाष गंगवार,अरूण दुबे,अजय अग्निहोत्री,सुधीर अग्रवाल,किशनू चतुर्वेदी,उमाकान्त मिश्रा,चेतन तिवारी,सुरेन्द्र कठेरिया,देवेन्द्र दुबे,सियाराम कोरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।