निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 30 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

[bannergarden id=”8″]

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 30 जुलाई 2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपका ध्यान अपने कॅरियर की तरफ रहेगा. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 6 है. किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात का लाभ आपको मिल सकेगा। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। संतान के कार्यों से संतोष रहेगा। कार्यों का विस्तार होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आपको अच्छी तरह पता है कि आने वाले मौके का फायदा कैसे उठाना है. आपका लकी रंग स्पार्लिग़ ऑरेंज और लकी नंबर 15 है. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। बुद्धिमानी एवं दूरदर्शिता से कठिन कामों को भी सफलता से पूरा कर सकेंगे। बोलचाल में संयम रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी स्पेशल होने वाला है. आपका लकी रंग डार्क पिंक और लकी नंबर 19 है. नौकरी में आपका महत्व एवं सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता मिल सकेगी। वाद-विवाद समस्या का समाधान संभव है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज न केवल आप दूसरो से आकर्षित रहेंगे बल्कि दूसरे भी आप से आकर्षित रहेगें. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन लकी नंबर 36 है. पारिवारिक मामलों में विशेष उत्साह नहीं रहेगा। लेन-देन के मामलों को प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आखिरकार आपका खोया हुआ विश्वास वापस आ रहा है. आपका लकी रंग मरून लकी नंबर 8 है. संतान के कार्य संतोष दिलाएंगे। यात्रा सफल होगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज अपामे निर्णय लेने की एक अनोखी सी क्षमता दिखाई देगी. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 26    है. जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने का योग बनेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपको कई सारी जिम्मेदारियां मिल सकती है. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 28 है. व्यापार अच्छा चलेगा। शुभ समाचार उत्साह बढ़ाएंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपना कुछ समय जरूरतमंद लोगों के लिए लगाइए. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 19 है. संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजना क्रियान्वित हो सकेगी। अर्थ लाभ होगा। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज के दिन आप सिर्फ अपने उपर ध्यान दीजिए, कॅरियर के प्लानिंग कर सकते हैं. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 12 है. सत्संग होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सैर-सपाटे के योग बनेंगे। जीवनसाथी की मदद कार्यों में मिलेगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने प्रोफेशनल और सोशल लाइफ को संतुलित करने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग ग्रीन अलकी नंबर 18 है. दुस्साहस हानिकर हो सकता है। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने की क्षमता बढ़ेगी। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने ड्रीम को सच करने के लिए आपको हार्डवर्क तो करना ही होगा. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 36 है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आसानी से काम होने की स्थिति नहीं रहेगी। वैचारिक असंतोष रहेगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में नहीं हो पाएंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अपना विश्वास को कायम कीजिए और अपना ख्याल रखिएगा. आपका लकी रंग कॉपर लकी नंबर 34 है. पारिवारिक सहयोग नहीं मिल सकेगा। बोलचाल, स्वभाव में क्रोध, चिड़चिड़ाहट रहेगी। व्यापारिक जवाबदारी, प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।