रोजा अफ्तारः उस्ताद ने पहनाई रामेश्वर को टोपी

Uncategorized

FARRUKHABAD :  रविवार को यहां नगर विधायक विजय सिंह की ओर से अंजुमन स्कूल में आयोजित रोजाअफ्तार के दौरान दलीय सीमायें तोड़कर मुस्लिमो ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के यहां से लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस दौरान उस्ताद ने रामेश्वर को विशेष सफेद जाली की टोपी भी भेंट की।

rameswar singh yadav - vijay singh[bannergarden id=”8″]

रोजा अफ्तार और सियासत का रिश्ता काफी पुराना है। वह भी तब जबकि लोक सभा चुनाव सर पर हों, तो जाहिर है कि इसमें तेजी आना स्वभाविक है। दो दिन पूर्व ही शुक्रवार को सपा सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की ओर से भी सुनहरी मस्जिद में रोजा अफ्तार आयोजित किया ही जा चुका है। परंतु निर्दलीय नगर विधायक विजय सिंह की ओर से आयोजित रोजा अफ्तार में सपा लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। यद्यपि लोग पहले से ही विजय सिंह के रोजा अफ्तार को पीछे से रामेश्वर यादव का अयोजन मानकर चल रहे थे। परंतु रोजा अफ्तार में जिस प्रकार दलीय सीमायें तोड़कर मुस्लिम शामिल हुए वह भी चर्चा का विषय रहा।

[bannergarden id=”11″]Rameshwar Aftar

रोजाअफ्तार सियासी हो तो उसका राजनैतिक संदेश भी जाना निश्चित है। आयोजन में उमड़ी भीड़ से जहां विजय सिंह ने मुस्लिमों में अपनी पैठ का प्रदर्शन किया वहीं उस्ताद के रोजाअफ्तार में रामेश्वर यादव की मौजूदगी ने निकट भविष्य में उनके सपा में शामिल होने की संभावनाओं को भी हव दे दी। यद्यपि अभी इस संभावना के हकीकत बन पाने में कई पेंच हैं। एक ओर जहां मंत्री नरेंद्र सिंह यादव का खेमा अभी भी टिकट बदलवाने की कोशिश में है, वहीं पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत रामेश्वर यादव की समर्थक होने के बावजूद विजय सिंह की धुर विरोधी है। अब देखना यह है कि यदि रामेश्वर यादव अंतिम समय तक अपना टिकट बचा भी ले गये तो इन दो तलवारों को एक म्यान में कैसे रखेंगे।