आत्मविश्वास की वजह से सहज ही महफिलों में छा जाते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। दो और आठ आपस में मिलकर दस होते हैं। इस तरह आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

girl[bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* मिर्जा गालिब
* सिकंदर

राशिफल 26 जुलाई 2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल रहेंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 1 है. आजीविका के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। खानपान का ध्यान रखें। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जरूरी वस्तु क्रय करेंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

चीजों में थोड़ा सा संतुलन की जरूरत है. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 30 है. आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपको प्रगति प्रदान करेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन थोड़ा सा तनाव रह सकता है लेकिन नए संबंध बनाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 32 है. सम्मान में कमी के अवसर का संदेह कार्य की गति को प्रभावित करेगा। व्यापार में हानि होने की आशंका है। व्यर्थ खर्चों में वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

दिन थोड़े से डाउट हो सकते है लेकिन आप उनमे निदान पाने में काफी सफल होगे. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 16 है. धैर्य एवं सहनशीलता रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग है। आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज रुटिन से कुछ अलग करने का चांस मिलेगा. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 7 है. शुभ कार्यों की अधिकता आपके लिए हितकर रह सकेगी। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अस्वभाविक चीजें आपकी लाइफ में दखल दे सकती हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 22 है. आलस्य बिलकुल नहीं करें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। कार्य के प्रति समर्पण व परिश्रम आवश्यक है। नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने बजट पर ध्यान जरूर रखें. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 18 है. सामाजिक मांगलिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों के कारण आर्थिक निवेश बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। स्वाध्याय में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन याद रखे कि किसी को हर्ट न करे. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 8 है. परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है। सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थिति के कामों में सफलता की संभावना बनेगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज ट्रैवेल करने के लिए दिन अच्छा है लेकिन सावधान रहना पड़ेगा. आपका लकी रंग क्रीम लकी नंबर 23 है. किसी विशिष्ट जन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता आवश्यक। वाहन के सुखद योग हैं। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने आप रिलेक्स करेंगे तो आप तनाव से दूर रहेंगे. आपका लकी रंग ब्राउंन अलकी नंबर 19 है. आर्थिक हानि का योग है। व्यर्थ समय नष्ट न करें। विरोधी नुकसान पहुँचाएंगे। आलस्य एवं प्रमाद से दूर रहें। राजकीय क्षेत्र में परिवर्तन से अनुकूलता बनेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिए आप पैसे को अहमियत दीजिए. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 12 है. कार्य व्यवसाय की गति उत्तम होगी। मित्रों, भाइयों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। यात्रा में सावधानी रखना चाहिए।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप कुछ अलग कर सकते हैं. आपका लकी रंग कॉपर लकी नंबर 34 है. लाभकारी प्रेरणाएं मिलेंगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। संघर्ष के कारण आपका अनुमान ठीक नहीं निकलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।