JOBS: आने वाली है सरकारी नौकरियो की बहार- आय, जाति निवास प्रमाण पत्र रखे तैयार

Uncategorized

Lokvani Mobile Verson1यू पी में इस साल नौकरियो की बहार आने वाली है| पुलिस, शिक्षक, बाबू, अफसर लगभग सभी विभागों में नौकरिया निकल रही है| पढ़ाई और स्वास्थ्य ठीक ठाक रखने के साथ अन्य कई तैयारिया भी जरुरी है इन नौकरियो को पाने के लिए| लगातार करंट इशू पर ध्यान रखे| देश दुनिया की खबरों से रूबरू होते रहे| कोर्स की पढ़ाई के साथ साथ सामान्य ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण होता है|

जानकारी के लिए इन्टरनेट का सहारा ले-
नौकरी कब निकलेगी इसे जानने के लिए अखबारों से ज्यादा बड़ा माध्यम अब इन्टरनेट हो चुका है| अख़बार स्थानीय हो चुके है हो सकता है कि जिस अख़बार में विज्ञापन छपे उसे आप नहीं पढ़ते हो या आपके यहाँ आने वाला संस्करण वो हो जिसमे विज्ञापन न छपा हो| इसलिए इन्टरनेट ही सबसे उपयोगी माध्यम है| अब ज्यादातर फार्म भी ऑनलाइन भरे जाते है| इसलिए जॉब्स से सम्बन्धित जानकारी सबसे पहले इन्टरनेट पर होती है| और गूगल में कहीं भी सर्च किया जा सकता है|

आय, जाति, मूल निवास और जन्म पंजीकरण जैसे प्रमाण पत्र बनबा कर रखे-
नौकरी के आवेदन करते समय से लेकर ज्वाइन करने तक इन कागजो की जरुरत पड़ती है| लिहाजा भारती निकलने का इन्तजार न करे| इन कागजो को पहले से बनबाकर रखे| आय और जाति का प्रमाण पत्र तहसीलदार जारी करता है और निवास प्रमाण पत्र एस डी एम/ताल्लुका अधिकारी जारी करते है| आजकल सरकार की इ गवर्नेंस सेवा चालू हो गयी है| लोकवाणी और जन सेवा केन्द्रों से जाकर आप आय जाति और मूल निवास आसानी से बनबा सकते है| इससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर से छुटकारा मिल जाता है| उत्तर प्रदेश में इन प्रमाण पत्रों को जारी करने का अधिकतम समय 20 दिन रखा गया है, राजस्थान, मध्य प्रदेश और आन्ध्र प्रदेश में ये समय सीमा 7 दिन है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका/नगर निगम/नगर पंचायत (नगर क्षेत्र) और ग्राम सचिव (ग्रामीण) जारी करता है| दोनों प्रकार के लिए लोकवाणी और जन सेवा केन्द्रों से आवेदन किया जा सकता है| इन सेवाओ की फीस भी सरकार द्वारा तय की गयी है| उत्तर प्रदेश में ये आवेदन शुल्क 20 रुपये, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 30 और आंध्र प्रदेश में 40 रुपये है| जाँच के नाम पर कोई पैसा नहीं देना होता है| आवेदन करने वाले जन सेवा केन्द्रों और लोकवाणी केन्द्रों से ही बाद में प्रमाण पत्र (प्रिंट) मिल जाता है|

तो सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को पहले से तैयार कर रखे क्योंकि कभी भी नौकरी निकलेगी और फार्म भरना पड़ सकता है|