देश का मौजूदा संकट वोटों की राजनीति का नतीजा: मोदी

Uncategorized

narendra_modiनई दिल्ली। पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में छात्रों के रूबरू होने के बाद गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने बीजे मेडिकल कॉलेज में छात्रों के सामने अपनी बात रखी। मोदी ने यहां भाषण के दौरान कांग्रेस और सरकार पर जमकर हमला बोला। फर्ग्युसन कॉलेज में भाषण के दौरान मोदी सरकार पर नहीं बल्कि युवाओं और देश के भविष्य को लेकर अपना नजरिया रखा था।

वोट बैंक की राजनीति: मोदी

मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार वोट की राजनीति करती है और देश का मौजूदा संकट वोटों की राजनीति का नतीजा है। मोदी ने सवाल उठाया कि जब पीएम अर्थशास्त्री हैं तो रुपया लगातार कमजोर क्यों हो रहा है। मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री की उम्र तक रुपया गिरेगा।

गरीबी हटानों नारे का क्या हुआ?

मोदी ने कहा कि अब सुराज की बात होगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबी हटाओ का नारा दिया था, क्या हुआ उस वादे का। क्या कांग्रेस ने वादा निभाया। कांग्रेस ने मान लिया है कि गरीबी हटाने हमारे वश का नहीं है। कांग्रेस में शर्म नाम की चीज नहीं रह गई है। कांग्रेस ने देश को धोखा दिया है।

कांग्रेस मुक्त देश करना होगा

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के रहने तक देश में समस्याएं रहेंगी। देश को कांग्रेस मुक्त करना होगा। कांग्रेस को हटाए बिना देश का भला नहीं होगा। कांग्रेस में परिवारवाद से लोगों के सपने टूटे हैं।

रोटी की चिंता नहीं, एक्ट की चिंता

फूड सिक्योरियी बिल पर सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तय कर लिया है कि लोगों को रोटी दे पाए या नहीं, लोगों को एक कानून का कागज जरूर दे देंगे, चाहे उसके पेट भरे या न भरे। मोदी ने सवाल उठाया कि इस पर अध्यादेश लाने में सरकार ने जल्दबाजी क्यों की। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस यूपीए के सहयोगियों को इसका श्रेय नहीं देना चाहती थी। वो अकेले की इसका क्रेडिट लेना चाहती थी। देश को एक्ट नहीं एक्शन चाहिए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
क्यों अनाज सड़ने दिया?

मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इस सरकार ने अनाज सड़ने दिया, लेकिन गरीबों को नहीं दिया। सरकार ने ये अनाज शराब व्यापारियों को दे दिया। आखिर सरकार ने ऐसा क्यों किया, इसका देश जवाब मांगता है।

भ्रष्टाचार की सीमा नहीं बची

भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं बची है। इन्होंने कुछ नहीं छोड़ा है। जल, थल, नभ हर जगह भ्रष्टाचार किया। विदेशों में जमा अरबों-खरबों का काला धन नहीं लाया जा रहा है।