सैकड़ों गाडि़यों के साथ रामेश्वर यादव ने किया जनपद में प्रवेश, जगह जगह जोरदार स्वागत

Uncategorized

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): समाजवादी पार्टी से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव की टिकट काटकर नये प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव को घोषित करने के बाद फर्रुखाबाद की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को पहली बार जनपद में लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आ रहे रामेश्वर सिंह यादव ने सैकड़ों गाडि़यों के साथ प्रवेश किया। कायमगंज में घुसते ही रामेश्वर सिंह यादव व उनके भाई जोगेन्द्र सिंह यादव को जोरदार स्वागत किया गया।

rameswar singh yadav - jogendra singh yadav[bannergarden id=”8″]

समाजवादी पार्टी से जनपद एटा से विधायक एवं नये लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव का अलीगंज से चलते चलते सैकड़ों गाडि़यों का काफिला इकट्ठा हो गया। सपा समर्थकों द्वारा कायमगंज में घुसते ही उनका जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद रामेश्वर सिंह यादव क्षेत्रीय विधायक अजीत कठेरिया व अन्य सपा समर्थकों को साथ लेकर शमसाबाद नदीम फारुकी के यहां पहुंचे। जहां से फैजबाग हरिनंदन सिंह यादव के यहां एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

rameswar singh yadav - jogendra singh yadav kafila[bannergarden id=”11″]

सभा में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है तो वह हर हाल में मुलायम सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी लोगों से आगृह है कि मुलायम सिंह के हाथ मजबूत कर प्रधानमंत्री का कार्य करें। तभी चीन और अफगानिस्तान जैसे देशों की धमकियों से बचा जा सकता है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश का पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फैजबाग के लोगों को यदि उनसे कोई शिकायत है तो वह खुले दिल से कह सकते हैं, उसका निस्तारण किया जायेगा।

लगभग 500 गाडि़यों के काफिले के साथ रामेश्वर सिंह यादव व उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव फर्रुखाबाद की तरफ रवाना हो लिए। ……..