पार्टनर के मन की बात तुरंत समझने की दक्षता होती है आज जन्मे लोगो में

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है  जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

husband wifeदिनांक 7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा
* बिपाशा बसु

[bannergarden id=”11″]

दैनिक राशिफल: Daily Horoscope 07 July, 2013

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप खर्चे के लिए तैयार है. आपका लकी रंग डार्क ब्राउन और लकी नंबर 9 है. आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के अवसर मिल सकेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा। वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रचनात्मक कार्य होंगे।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

दूसरे जो भी करते हैं उसकी जिम्मेदारी आपकी नहीं है. आपका लकी नंबर 21 और लकी रंग है नीला. आजीविका के क्षेत्र में लाभदायी परिवर्तन का योग बनेगा। शुभचिंतकों का मार्गदर्शन आपकी समस्याओं को हल करेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

आज लोग आपकी तरफ बेहद आकर्षित रहने वाले है. आपका लकी नंबर है 18 और लकी रंग है पीला. संतान के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट के कारण आपके लाभ में वृद्धि व प्रयास में सफलता के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपकी रचनात्मता आपको पैसा कमाने का मौका दे सकती है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 32 है. राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल में वृद्धि होने के कारण तनाव की कमी रहेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुरी आदतों पर संयम रखना होगा।

सिंह राशिफल ( Leo Horoscope)

आज कुछ गलत फहमियां पैदा हो सकती है  आपका लकी नंबर है 7 और लकी रंग है काला. दिन उत्साहवर्धक एवं मनोरंजनमयी रहेगा। कई दिनों के रुके कार्य पूर्ण होने के अवसर हैं। ऋण लेना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंध मधुर एवं प्रगाढ़ होंगे।

कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

आज आपके जीवन में सब अच्छा होगा. आपका लकी रंग है भूरा और लकी रंग है 15. आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। साझेदारी में लाभदायी सौदे होंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

समय बदलने का इंतजार करें. आपका लकी रंग है पिंक और लकी नंबर 2. सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। व्यापारिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

प्रेम संबंधों में आज कुछ परेशानियां आ सकती है.  लकी रंग है चमकीला ब्लू और लकी रंग है 16. आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप किसी छोटी सी बात से परेशान रह सकते हैं इसलिए अपने इमोशन पर नियंत्रण रखिए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 17 है. प्रबल आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अतीत में की गई गल्तियों के बारे में ज्यादा ना सोचें. आपका लकी रंग है पिंक  और लकी नंबर है 9. कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ही सुलझेंगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

किसी करीबी का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है. लेकिन सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा. लकी रंग है पीला और लकी रंग है 35. धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। कार्यकुशलता में कमी आएगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपके अंदर अजीब सी ऊर्जा है जो दूसरों को हैरान करेगी. आपका लकी रंग है नीला और लकी नंबर 18. महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।