गंभीर कैदी को ही लोहिया अस्पताल भेजें: डीएम

Uncategorized

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार के साथ जिला जेल का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि गंभीर रूप से बीमार कैदी को ही लोहिया अस्पताल के लिए भेजा जाये। सामान्य कैदी का इलाज जेल अस्पताल में ही किया जाये।

Jail[bannergarden id=”8″]

जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सामान्य बीमार कैदियों को भी लोहिया अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया जाता है। जिससे कैदियों के भागने की घटनायें भी अक्सर सुनने में आयी है। सुरक्षा की दृष्टि से कैदियों का इलाज जहां तक हो सके जेल के अंदर ही किया जाये। उन्होंने अधीक्षक से कहा कि यदि जेल में दवाई इत्यादि की कमी हो तो उन्हें बतायें व्यवस्था करायी जायेगी। स्टाफ में डाक्टर कम हों तो उन्हें भी उपलब्ध कराया जायेगा। लेकिन कैदियों को सामान्य स्थिति में किसी भी कीमत पर बाहर न ले जाया जाये।

[bannergarden id=”11″]

इसके बाद जिलाधिकारी ने कैदियों के बैरिक में जाकर खाना इत्यादि के बारे में पूछा तो कैदियों ने खाना ठीक मिलने की जानकारी दी। जिससे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतुष्ट दिखायी दिये।