अत्यधिक शंकालु स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 20 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 20 जू2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

किसी से भी बात करते समय आपको ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 22 है. अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने आप पर नियंत्रण कीजिए यह आपकी हेल्थ के लिए सही रहेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 27 है. अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस समय आपका जीवन असंतुलित है इसलिए थोड़ा फोकस रहिए. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 14 है. ऋण लेना पड़ सकता है। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपनी समस्या से बिलकुल डरने की जरूरत नहीं. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 1 है. आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। आने वाले धन में विलंब होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज के दिन आप दूसरों के प्रति ईमानदारी दिखाइए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 10 है.  व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। लाभ होने की संभावना बनती है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

उन गलतियों को तलाशिए जिनकी वजह से आप फंसे हुए हैं. आपका लकी रंग पिंक लकी और नंबर 21 है. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 13 है. व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

दूसरों को आप सलाह मत दे इससे आप खुद भी फंस सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 18 है. दांपत्य जीवन सुखद। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

खुश रहिए और ढेर सारा काम कीजिए, इसफा फायदा आपको जरूर मिलेगा. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 38 है. लापरवाही से काम न करें। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आक के दिन आप थोड़ा सकारात्मक रहिए इससे आप आसानी से वह काम कर पाएंगे जो आप चाहते हैं. आपका लकी रंग क्रीम लकी नंबर 24 है. आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। व्ययों में कमी करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन आप अपने आस-पास के लोगों से सलाह ले सकते है, आपको फयदा होगा. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 12 है. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद को टालें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope) 

दोस्तों को तलाश कीजिए और उनके साथ लंच कीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 28 है. दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।