रमा भी भाजपा टिकेट की दावेदार

Uncategorized

21dec-rama-kanojia-2009फर्रुखाबाद: रमा कनोजिया ने नगर में रह रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार को कोरियर भेज कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकेट मांगी है| वैसे तो अन्य सभी ने व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र जिलाध्यक्ष को दिए है मगर लिखापढ़ी मजबूत रहे इसलिए रमा ने 3 किलोमीटर दूर डाक से आवेदन भेजा है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

अब आवेदन कर ही दिया है तो कुछ समीक्षा हो जाए| रमा कनोजिया विधान परिषद् चुनाव में जमानत जब्त करा चुकी है| पुत्र सभासदी के चुनाव में जमानत खो चुका है और अब नगर कमेटी में उपाध्यक्ष है| रमा भाजपा जिलाध्यक्ष की दावेदार रही मगर उपाध्यक्ष से संतुष्ट हुई| अब लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोक दी है|