चौंकाने वाला खुलासा : ब्रिटेन के राजा की रगों में बह रहा है भारतीय खून

Uncategorized

prince williamसूरत। भारत पर सैकड़ों सालों तक राज करने वाले ब्रिटेन पर अब ऐसा व्यक्ति राज करने जा रहा है, जिसकी रगों में भारतीय खून है। जी हां, हाल ही ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम के रिश्तेदारों के लार के डीएनए जांच से यह खुलासा हुआ है कि प्रिंस विलियम की पांचवीं पीढ़ी की दादी आधी भारतीय महिला थीं।

डीएनए टेस्ट के अनुसार प्रिंस विलियम का सीधा रिश्ता भारत के गुजरात से है। डीएनए एनालिसिस में यह बात साबित हुई है कि विलियम को उनकी मां के खानदान की ओर से विरासत में भारतीय जीन मिले हैं।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी विशेषज्ञ जिम विल्सन और ब्रिटेन डीएनए नाम के एक संगठन ने ¨प्रस विलियम के एक रिश्तेदार के लार का परीक्षण करके यह नतीजा निकाला। हांलाकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि किस रिश्तेदार ने परीक्षण के लिए अपने लार का नमूना दिया है।
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी विशेषज्ञ जिम विल्सन का कहना है कि ¨प्रस विलियम के शरीर में भारतीयों में पाये जाने वाले खास तरह के माइटोकांड्रियल डीएनए है। इस डीएनए की खास बात यह है कि यह किसी भी बच्चे को अपनी मां से मिलता है। यह पिता से बच्चे तक नहीं जाता। इसी वजह से यह डीएनए ¨प्रस विलियम और ¨प्रस हैरी तक ही रहेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
परीक्षण के मुताबिक ¨प्रस विलियम को यह डीएनए अपनी मां ¨प्रसेस डायना से मिला है। प्रिंसेस डायना से चार पीढी पहले एलिजा केवार्क नाम की एक महिला बंबई में रहती थीं। आमतौर पर उन्हें आमेíनया का कहा जाता है लेकिन वह भारतीय मूल की थीं।

एलिजा ने स्काटलैंड के एक व्यापारी थियोडोर फाब्र्स से शादी की थी और उन दोनों की बेटी का नाम कैथरिन स्काट था। थियोडोर ने बाद में अपनी पत्नी को छोड दिया और वह ब्रिटेन वापस लौट गया। ब्रिटेन लौटने के रास्ते में 1920 में जहाज पर ही थियोडोर का निधन हो गया। उसने अपनी वसीयत में एलिजा को अपना हाऊसकीपर बताया था। मरने से पहले थियोडोर ने अपनी छह साल की बेटी कैथरिन को ब्रिटेन भेज दिया था।

कैथरिन ने जेम्स क्राम्बी से शादी की और उनकी बेटी जेन ने डेविड लिटिलजान से शादी की। जेन की बेटी रूथ ने विलियम गिल से
शादी की। रूथ की बेटी फ्रांसीस रूथ ने अर्ल आफ स्पेंसर (अष्टम) से शादी की जो ¨प्रसेस डायना के पिता थे। इस तरह एलिजा का डीएनए ¨प्रसेस डायना के जरिये ब्रिटेन की शाही परिवार तक पहुंचा।

इसका मतलब है कि राजा बनने पर विलियम कॉमनवेल्थ के पहले ऐसे प्रमुख होंगे जिसका कॉमनवेल्थ के सबसे बड़े देश यानी भारत से सीधा रिश्ता होगा। फिलहाल प्रिंस विलियम अपने पिता प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स के बाद गद्दी के लिए दूसरे नंबर के दावेदार हैं।

इस खुलासे के बाद प्रिंस विलियम की पहली भारत यात्रा के कार्यRम को और बल मिल सकता है। विलियम अगले महीने पिता बनने वाले हैं और उसके बाद उनके जल्द ही भारत आने की संभावना बन सकती है।
Dayna