एमबीए की छात्रा ने हास्‍टल की लड़कियों के अश्‍लील वीडियो अपने ब्‍वायफ्रैंड को भेजे

Uncategorized

दिल्‍ल्‍ी: कोच्चि के एक कॉलेज के हॉस्‍टल में अजीबो-गरीब घटना हुई। यहां एमबीए की सेकेंड इयर की छात्रा ने अपने ही रूममेट की अश्‍लील विडियो बना डाला। बात सिर्फ यहीं पर समाप्‍त नहीं हुई, उसने उस अश्‍लील वीडियो को ब्रिटेन में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को मेल कर दिया। साथ की रहने वाली लड़कियों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन कार्रवाई की और उस छात्रा को हिरासत में ले लिया।

Video onlineपुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 23 साल की आरोपी लड़की से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल की लिखित शिकायत पर छात्रा को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अब सबूत की तलाश की जा रही है। जांच और पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई है उसके अनुसार लड़की कॉलेज के हॉस्‍टल में तीन दूसरी लड़कियों के साथ रूम शेयर कर रही थी। वह कमरे में लड़कियों के कपड़े बदलने के दौरान हैंडीकैम को रिकॉर्डिंग मोड में रख देती थी। मामले से पर्दा उस वक्‍त उठा जब रूम की दूसरी लड़की ने एक दिन उसके लैपटॉप में बॉयफ्रेंड से उसका चैट देखा। उसने बाकी दोनों लड़कियों को भी यह बात बताई। इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल में लड़की की शिकायत कर दी। पुलिस के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है कहीं ये विडियो ऑनलाइन तो पोस्ट नहीं किए गए हैं। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड का नाम तो जाहिर नहीं किया, लेकिन बताया कि उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जा सकता है।