मिलन की मौत- नवविवाहिता के कमरे में शादीशुदा आशिक सहित दोनों मरे मिले

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कोतवाली फतेहगढ़ के नगला नयन ग्राम में दो पडोसी युवक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में युवती के घर से बरामद हुआ है| मरने वालो में मेवाराम श्रीवास्तव की पुत्री रजनी और पडोसी दुर्गेश उर्फ़ सुधीर है| सुधीर का एक साल पहले विवाह हुआ था वहीँ युवती रजनी का विवाह 15 दिन पूर्व गत 18 मई को हुआ था| रजनी शादी के बाद चौथी की रस्म में अपने मायके आई हुई थी| पुलिस के मुताबिक प्रथम द्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग और अवैध सम्बन्धो का प्रतीत हो रहा है| दोनों शवो का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
Lovers Murder
गुरूवार देर रात नगला नयन मोहल्ले में तब हलचल मच गयी जब मेवाराम श्रीवास्तव के घर से पडोसी रिश्तेदार के पुत्र सुधीर का शव बरामद हुआ| सुधीर के घर वालों के अनुसार पडोसी मेवाराम चिल्लाता हुआ घर के बाहर निकला कि सुधीर में उसके घर में फंसी लगा ली है| इसके बाद सुधीर का भाई और माँ सुधीर को फांसी से उतार कर डॉक्टर तिवारी के यहाँ ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
Murder Place
सुधीर के परिजनों का आरोप है कि मेवाराम और उसके परिवार के लोगो ने सुधीर और रजनी दोनों को मार कर फांसी देने का प्रयास किया है| वहीँ लड़की के परिजनों का कहना है कि पडोसी का पुत्र सुधीर छत के रास्ते उनके घर में आया| नीचे उतरा और लड़की के कमरे में चला गया| लड़की गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा खोल कर सो रही थी| उसके बाद सुधीर ने दरवाजा बंद कर लिया| अनुमान के आधार पर लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़के ने पहले लड़की को मार कर फांसी पर लटका दिया उसके बाद खुद लटक गया| उन्होंने मोटरसाइकिल की टक्कर मार कर दरवाजा तोडा तो दोनों लटके हुए मिले थे|
Murder Nagla Nayan
मृत सुधीर के भाई ने बताया कि दोनों का चक्कर काफी लम्बे समय से चल रहा था| वहीँ मेवाराम के घर पर सभी छत पर सो रहे थे| मृत लड़की रजनी के जीजा अलीगंज निवासी शिवकुमार, लड़की के दोनों भाई और पिता सब छत पर सो रहे थे| रजनी की शादी गत 18 मई को दिल्ली के नगलऊ निवासी कम्पूटर मेकेनिक नीरज से हुई थी| शादी के बाद 24 मई को रजनी चौथी की रस्म में वापस मायके आ गयी थी| लड़की का भाई फ़ौज में है वो भी छुट्टी आया हुआ है| दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार है| मेवाराम ने ही पडोसी सुधीर के स्व पिता सुरेश चन्द्र को पड़ोस में प्लाट खरीदवाने में मदद की थी|
Murder Fatehgarh Nalga Nayan
घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह और कोतवाल फतेहगढ़ जितेन्द्र परिहार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे| घटना स्थल का मोयना करने और प्राथमिक पूछताछ के बाद मीडिया को बताया कि प्रथम द्रष्टया में मामला प्रेम प्रसंग और अवैध सम्बन्धो का प्रतीत होता है| बाकी विवेचना और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सच सामने आ जायेगा|

इसे भी पढ़े-
आधी रात को मौसेरी बहन के साथ पकड़ा गया था दुर्गेश, बेहरमी से पिटाई के बाद हुई दोनों की हत्या

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]