रंगों की महिमा: काला रंग पहन नेता के आस पास न जाए, पढ़िये आखिर क्यूँ भड़क जाता है?

Uncategorized

Bull Fightingजैसे सांड लाल रंग देख भड़कता है वैसे ही नेता काले रंग को देख भड़क जाता है| लाल रंग गुस्से और गर्मी का बोध कराता है तो काला रंग अंधकार का बोधक है| जीवन में रंगों का बड़ा महत्त्व है| कभी कभी रंगों का गलत चुनाव बहुत ही हानिकारक हो जाता है| हर रंग का हमारी सोच पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ रंग हम पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं तो कुछ नकारात्मक। नेता के आगे पीछे तक कभी काले कपडे पहन नहीं जाना चाहिए और खासकर जब नेता की कोई सभा हो और आपको मंच तक जाना हो| लोकतंत्र में काले रंग का इस्तेमाल विरोध दर्ज करना होता है| लिहाजा भीड़ की ख़ुशी में विरोध कौन बर्दास्त कर लेगा? भारत में आमतौर पर विरोध दर्ज कराने के लिए काले दुपट्टे, काली पट्टी, काले झंडे दिखाए जाते है| लिहाजा नेताजी के कार्यक्रम में आयोजक इस बात के लिए बहुत सतर्क रहते है कि कहीं कोई काला रंग का कपडा तो नहीं लाया है|

[bannergarden id=”8″]
वैसे रंगों का शुभ अशुभ होना अध्यात्म और वास्तु का अध्ययन है| शुभ रंग भाग्योदय कारक होते हैं और अशुभ रंग भाग्य में कमी करते हैं। विभिन्न रंगों को वास्तु के विभिन्न तत्वों का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग जल का, भूरा पृथ्वी का और लाल अग्नि का प्रतीक है। वास्तु और फेंगशुई में भी रंगों को पांच तत्वों जल, अग्नि, धातु, पृथ्वी और काष्ठ से जोड़ा गया है। इन पांचों तत्वों को अलग-अलग शाखाओं के रूप में जाना जाता है। इन शाखाओं को मुख्यतः दो प्रकारों में में बाँटा जाता है, ‘दिशा आधारित शाखाएं’ और ‘प्रवेश आधारित शाखाएं’।

सामान्यतः सफेद रंग सुख समृद्धि तथा शांति का प्रतीक है यह मानसिक शांन्ति प्रदान करता है। लाल रंग उत्तेजना तथा शक्ति का प्रतीक होता है। यदि पति-पत्नि में परस्पर झगड़ा होता हो तथा झगडे की पहल पति की ओर से होती हो तब पति-पत्नि अपने शयनकक्ष में लाल, नारंगी, ताम्रवर्ण का अधिपत्य रखें इससे दोनों में सुलह तथा प्रेम रहेगा। काला, ग्रे, बादली, कोकाकोला, गहरा हरा आदि रंग नकारात्मक प्रभाव छोडते हैं। अतः भवन में दिवारों पर इनका प्रयोग यथा संभव कम करना चाहिये। गुलाबी रंग स्त्री सूचक होता है। अतः रसोईघर में, ड्राईंग रूम में, डायनिंग रूम तथा मेकअप रूम में गुलाबी रंग का अधिक प्रयोग करना चाहिये। शयन कक्ष में नीला रंग करवायें या नीले रंग का बल्व लगवायें नीला रंग अधिक शांतिमय निद्रा प्रदान करता है। विशेष कर अनिद्रा के रोगी के लिये तो यह वरदान स्वरूप है। अध्ययन कक्ष में सदा हरा या तोतिया रंग का उपयोग करें।

[bannergarden id=”11″]
सफ़ेद
आशावादी, शांति और तरक्की और नादानी का घोतक है| इसकी मान्यता विशुद्धता के रूप में मणि जाती है| हर रंग को अपना एक अलग मुकाम हासिल है| कौन से वक़्त कौन से रंग के कपडे पहनने चाहिए इसके भी सभ्य समाज में पैमाने है|

काला
शोधकर्ताओं का मानना है कि काले रंग का कपड़ा पहनने वाला व्‍यक्ति बहुत ज्‍यादा स्‍मार्ट, प्रभुत्‍ववाला और दुबला लगता है| काला रंग ज्‍यादा पहनने वालों के बारे में माना जाता है कि उनका मन स्थिर नहीं है और अपनी जिंदगी से थोड़े परेशान हैं| काले कपडे पहन कर कभी नेता के सामने न जाए| जाने क्या समझने लगे कि कहीं आप उसका विरोध तो नहीं कर रहे|

बैंगनी
शान और उच्‍चकोटि को दर्शाने वाला रंग है बैंगनी. इस रंग के कपड़ा पहनने वाले को लोग विश्‍वास से भरा हुआ और पावरफुल समझते हैं| अगर आप अक्‍कड़ दिखने से बचना चाहते हैं तो इसे इंटरव्यू जाते वक्‍त नहीं पहने लेकिन किसी पारिवारिक संबंधी को इम्‍प्रेस करना चाहते हैं तो इसे जरूर पहने| यह रंग धर्म और अध्यात्म का प्रतीक है। इसका हल्का शेड मन में ताजगी और अद्‍भुत अहसास जगाता है। बेहतर होगा यदि हम इसके हल्के शेड का ही दीवारों पर प्रयोग करें।

पीला
हल्‍का पीला रंग का कपड़ा सामने वाले का मूड अच्‍छा कर देता है लेकिन अगर गाढ़ा पीला है तो सामने वाले से बहस या फिर मारपीट तक हो सकती है| पीले रंग का कपड़ा पहन कर लंच पर जाना चाहिए| यह रंग हमें गर्माहट का अहसास देता है। पीला रंग सुकून व रोशनी देने वाला रंग होता है। वास्तु के अनुसार पीला रंग शुभ होता है|

हरा
हरा प्रकृति का रंग है. इसी कारण से इसको स्थिरता और शांतचित्त रहने का रंग माना जाता है| अगर आप किसी गुस्‍से इंसान से मिलने जा रहे हैं तो उसके सामने हरे रंग के कपड़े के साथ जाना चाहिए|

भूरा
भूरा रंग आपके व्‍यक्तित्‍व की ईमानदारी और शांतचित्त को दर्शाता है| मिट्टी से मिलते जुलते इस रंग के लोग काफी डाउन टू अर्थ भी समझे जाते हैं. अगर आपने भूरे रंग का कपड़ा पहना है तो आप बहुत व्‍यवहारिक दिखते हैं|

नीला
एक अध्‍ययन से पता चला है कि नीला रंगा पहनने वालों को सबसे ज्‍यादा सकारात्‍मक खबरें मिलती हैं| नीला रंग आपको शांत और स्‍मार्ट बनाता है| ऐसा देखा गया है कि उन लोगों को नौकरी आसानी से मिलती है जो इंटरव्यू के समय नीले रंग का ड्रेस पहनते हैं| यह रंग शांति और सुकून का परिचायक है। यह रंग घर में आरामदायक माहौल पैदा करता है। यह रंग डिप्रेशन को दूर करने में भी मदद करता है।

नारंगी
नारंगी रंग के बारे में कहा जाता है कि यह लाल और पीले के बीच का रंग है, इसी कारण इसमें इन दोनों रंगों की खासियत आ जाती है| नारंगी रंग उग्र लोगों की पहचान है| अगर इसमें थोड़ा संयम भरना चाहते हैं तो नारंगी के साथ भूरा रंग पहनना चाहिए|

गुलाबी
इस रंग के बारे में कहा जाता है कि इसको पहनने वाले बड़े ही नादान और स्‍त्री स्‍वभाव से भरे हुए होते हैं| अगर आप किसी को खुश करना चाहते हैं तो अगली बार से गुलाबी रंग का ही ड्रेस पहनिए| यह रंग हमें सुकून देता है तथा परिवारजनों में आत्मीयता बढ़ाता है। बेडरूम के लिए यह रंग बहुत ही अच्छा है।

लाल
लाल रंग कॉन्‍फिडेन्‍स और पावर का परिचायक है| लाल रंग पहनने वालों के बारे में माना जाता है कि वह दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं| एक रिसर्च के मुताबिक लाल रंग पहनने वाले किसी भी खेल को जीतने वाले होते हैं| इसलिए बैल फाइटिंग में लाल रंग का इस्तेमाल सांड को अपनी और आकर्षित करने के लिए किया जाता है| क्योंकि लाल रंग देख सांड आकर्षित होता है जिसे लोग भड़क जाना समझते है| दरअसल में सार्वभौमिक सत्य है नेता और सांड दोनों प्रजाति का आकर्षित होना भी खतरनाक हो जाता है|