मुन्नू बाबू भाजपा के जेल भरो आन्दोलन की जिम्मेदारी से मुक्त?

Uncategorized

BJP DINESH KATIYARफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी का 27 मई को होने वाला जेल भरो आन्दोलन पार्टी के सन्गठन के लिए इम्तहान साबित होगा| पूरे जिले से मात्र 2000 लोगो की गिरफ़्तारी का लक्ष्य रखा गया है| जेल भरो आन्दोलन का नेतृत्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पाण्डेय करेंगे| सभी भाजपाई जिला पंचायत भवन पर इकट्ठे होंगे उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे| वहीँ पर सभा और गिरफ़्तारी होगी|

[bannergarden id=”8″]
जेल भरो आन्दोलन के लिए सभी कार्यकर्ताओ, मंडल अध्यक्षों और टिकेट के दावेदारों को लक्ष्य दिया गया है| पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू को गिरफ़्तारी में भीड़ लाने की जिम्मेदारी से मुक्त रखा गया है| जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने बताया कि मुन्नू बाबू जिले से बाहर है उन्हें फोन द्वारा कार्यक्रम की सूचना दे दी गयी है|

[bannergarden id=”11″]