लैपटॉप वितरण LIVE: मुख्यमंत्री के पहुचने से पहले ही लाभार्थियो का बेहोश होना शुरू

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भीषण उमस भरी गर्मी, पारा 43 डिग्री सेंटीग्रेट और 8 से 10 हजार की भीड़ का जमावड़ा| ये तो होना ही था| लैपटॉप वितरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने जी भर के पैसा भेजा था| सभी इंतजाम पुख्ता करने के आदेश दिए थे| लाभार्थियो को कोई परेशानी न हो इसके लिए लखनऊ से जिला मुख्यालय को आई हर चिट्ठी में उल्लेख किया गया था| मगर फिर भी ये हो गया| गर्मी के कारण सभा स्थल के पंडाल में ही लैपटॉप लेने आई डी एन कॉलेज की छात्रा अनामिका सक्सेना पुत्री राम प्रकाश सक्सेना बेहोश हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए लाया गया| जहाँ अब उसकी तबियत में सुधार है|
Akhilesh LAPTOP BEHOSH

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सभा स्थल में पहुचने से पहले ही कई लाभार्थियो को बेहोश होते देखा गया| बच्चो की गर्मी में तबियत बिगड़ने लगी| आनन फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| सभा स्थल पर बहुत ही ऊँचाई पर सिर्फ पंखे लगे है| इनकी भी संख्या भीड़ को देखते हुए न के बराबर है| कूलर तो हैं ही नहीं | मंचो पर इंतजाम बेहतर है| कई टन टावर एसी से हवा ठंडी निकल रही है यानि मंचो पर बैठे वाले जो कुछ बिगाड़ सकते है उनका इंतजाम चकाचक है| हाल यही है इस देश का| जिनके लिए (जनता) इंतजाम करना चाहिए नहीं हो रहा है|
Akhilesh laptop Behosh1
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]