सचिन यादव ने किया संजीवनी नर्सिंग होम का शुभारम्भ

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आवास विकास स्थित अस्पतालों की मंडी में एक और हॉस्पिटल का उदघाटन हुआ| सपा के लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव ने फीता काट कर नर्सिंग होम का उदघाटन किया| हॉस्पिटल के प्रबंधको शेखर यादव और मनीष दीक्षित ने आगुन्तको का स्वागत किया|
Sachin Yadav Sanjivani1
लोहिया हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट के सामने संजीवनी नर्सिंग होम शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गया| इस नर्सिंग होम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विकास अग्रवाल और फिजिसियन डॉ प्रभात पाण्डेय की सेवाएं मिलेंगी| नर्सिंग होम के संचालक शेखर यादव आयर मनीष दीक्षित ने बताया कि हॉस्पिटल में विशेष इलाज की विशेष व्यवस्था होगी|
Sachin Yadav Sanjivani
[bannergarden id=”8″]
इसके अलावा मरीजो की ओ पी डी, नार्मल डिलीवरी की सुविधा के साथ स्त्री रोग की चिकित्सा के लिए महिला चिकित्सक की सेवा उपलब्ध होगी| उदघाटन के मौके पर पर जिला पंचायत सदस्य द्रगपाल सिंह बाबी सहित सचिन यादव के समर्थक भी मौजूद रहे| सचिन यादव ने प्रबंधको को शुभकामनायें देते हुए कहा कि ये हॉस्पिटल युवाओ द्वारा किया जा रहा एक सराहनीय प्रयास है|

[bannergarden id=”11″]