मोदी के करीबी अमित शाह को BJP ने सौंपी यूपी की बागडोर

Uncategorized

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते बीजेपी ने अपनी रणनीति पर तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पार्टी में लोकप्रिय चेहरा बन नरेंद्र मोदी के करीबियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। पार्टी ने मोदी के करीबी अमित शाह को यूपी की बागडोर सौंपी है। इसके अलावा वरुण गांधी को पश्चिम बंगाल बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है।
Amit Shah Varun gandhi
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव और हिंदी पट्टी के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को ध्यान में रखते हुए राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के नामों का आज एलान कर दिया। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अमित शाह को सबसे महत्वपूर्ण और बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बागडोर सौपी गई है। वरिष्ठ नेता अनंत कुमार को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

[bannergarden id=”8″]
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राज्यों के प्रभारियों के अलावा विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रभारियों और सहप्रभारियों की भी घोषणा की है। राजनाथ ने पिछले महीने घोषित की गई अपनी नई टीम मे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय राजनीति मे उतारने के बाद उनके करीबी माने जाने वाले गुजरात के नेता अमित शाह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सबसे बड़े और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपी है।

शाह को इससे पहले पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था उन पर गोधरा के बाद गुजरात मे हुए दंगों में शामिल होने का आरोप है। उनके साथ त्रिवेन्द्र सिंह रावत, रामेश्वर चौरसिया और सत्येन्द्र कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है। अनंत कुमार को भी उत्तर प्रदेश प्रभारी पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

[bannergarden id=”11″]
राजनाथ की नई टीम की तरह प्रभारियों की टीम में भी मोदी की छाया साफ दिखाई देती है। यह भी साफ हो गया है कि पार्टी का लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश पर विशेष जोर रहेगा। पार्टी अध्यक्ष ने श्री बंडारू दत्तात्रेय को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सांसद भूपेन्द्र यादव और पार्टी नेता किरीट सोमैया को राजस्थान मे विधानसभा चुनाव होने तक प्रदेश भाजपा को विशेष सहयोग देने की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीकांत शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी एक बार फिर सौपी गई है। उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी मीडिया का विशेष कार्यभार दिया गया है।