उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

girl1अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 12 मई 2013, रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपने कई तरह के भ्रम पाल रखे हैं कोशिश कीजिए की इससे जल्द से जल्द निकले और भविष्य के बारे सोचे. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 11 है. सकारात्मक तथा सुविधाजनक स्थितियाँ रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता के योग हैं। किसी से व्यर्थ विवाद न करें। व्यापार का विस्तार संभव है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आप बुलकुल सही रास्ते पर हैं आज आपके सारी उलझने समाप्त हो सकती है . आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 31 है. विरोधी एवं शत्रु पक्ष भी आपके कार्य-व्यवहार की तारीफ करेगा। संतान के संबंध में सुखद परिणाम आएंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कठोर वचन न बोलें।
मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

आज कोई गंभीर मामला आपके सामने वाला है  इसके लिए आप तैयार हो जाए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 2 है. किसी बड़ी तथा असंभव सी लगने वाली समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। अपना कार्य किसी और के भरोसे न छोड़ें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सुखद यात्रा होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके सामने कुछ पेचीदा समस्या आने वाली है .आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 7 है. आपको अपने कार्यों में पूर्ण सहयोग तथा समर्थन मिल सकेगा। लेन-देन अथवा आर्थिक व्यवहार में सावधानी रखें। परिवार की तरक्की से मन प्रसन्न होगा।
सिंह राशिफल ( Leo Horoscope)

आज आप आपने परिवार और खुद में बड़ा बदलाव देख सकते हैं, आज का दिन काफी खास है. आपका लकी रंग लाइट ऑरेंज और लकी नंबर 15 है. सम्मानजनक समझौता हो सकता है। कामकाज तथा नौकरी-व्यवसाय में सुधार एवं संतुलन की संभावना है। खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

कुछ टेंसन जरूर रह सकती हैं लेकिन आप इन सभी टेंसनों से पार पा सकते हो. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 22 है.  व्यावसायिक स्थितियों में लाभकारी परिवर्तन होगा। प्रयास करने पर रुका धन मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। रचनात्मक कामों में मन लगेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपका बहुत खर्चा होने वाला है इसके आपके लिए तैयार रहिए. आपका लकी रंग वॉइलेट और लकी नंबर 37 है. व्यावसायिक तथा कामकाज के क्षेत्र में इच्छित एवं अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको व्यवस्थित होकर काम करने की जरूरत है. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 22 है. साझेदारी कार्य, व्यापार तथा व्यावसायिक विस्तार की संभावना बनेगी। आसान किस्तों पर ऋण मिल सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आपके उपर इमोशन हावी रहेंगे, इसके अलावा आप अपने जजबातों पर नियंत्रण रखेंगे. आपका लकी रॉयल ब्लू और लकी नंबर 19 है. आजीविका के क्षेत्र में सुधार की संभावना रहेगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति होगी। अधूरे काम समय पर पूरे होने के योग हैं। सामाजिक सम्मान में कमी की आशंका है।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप फीलिंग को लेकर आपके अंदर भ्रम रहेगा. आपका लकी रंग लाइट रेड और लकी नंबर 10  है.  किसी विवादित मामले के सुलझने से राहत महसूस करेंगे। व्यावसायिक स्थितियों में लाभकारी बदलाव आएगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप घर के कामों में थोड़े से उलझे रहेंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 4 है.  किसी के बहकावे एवं प्रभाव में आकर निवेश करना उचित नहीं रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ न करें। खर्चों में बढ़ोतरी से आर्थिक कष्ट होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज के दिन आप आध्यात्मिक रहेंगे. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 6  है. आर्थिक समस्या का निराकरण संभव है। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धैर्य रखने से लाभ होगा। व्यापार में नए एवं लाभकारी अनुबंध होंगे।