सपा की विधानसभा कमेटी में निष्क्रिय तीन पदाधिकारियों की छुटटी

Uncategorized

FARRUKHABAD :  समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा क्षेत्र कमेटी की बैठक में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लगातार अनुपस्थित चल रहे निष्क्रीय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया sapa - rajkumar singh rathaurगया।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया और कहा कि प्रदेश सरकार सभी के लिये कल्याणकारी योजनाओं को साकार कर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का प्रयास कर रही है। वहीं सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

[bannergarden id=”11″]
जिला महासचिव समीर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिये विधानसभा कमेटी द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुये निष्क्रीय पदाधिकारियों को तत्काल पदमुक्त करने के निर्देश दिये। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष मंदीप यादव ने कई निष्क्रीय पदाधिकारियों की छुटटी कर दी। महासचिव अनुपम प्रजापति, संजेश कुमार व जितेन्द्र प्रताप को पदमुक्त कर दिया गया है।

[bannergarden id=”8″]

बैठक में जिलाध्यक्ष के अलावा तौफीक खां, जितेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती अरूणा, आफताव आलम खां, सनी गुप्ता, विमल यादव, रंजीत राजपूत, भूपेन्द्र सिंह, संजय गुप्ता, साबिर अली, आशीष यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।