शंकालु स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष cute-gothic-girlप्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो और नौ आपस में मिलकर ग्यारह होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है।

[bannergarden id=”8″]

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009 , 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 29 अप्रैल 2013, सोमवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी हार्ड वर्किंग रहेगा. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 4 है. निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वाणी मधुर होगी। परिवार में हर्ष वृद्धि होगी। मित्रों से मेलजोल रहेगा। आकस्मिक धनलाभ का योग है। आलस्य नहीं करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

सोशल लाइफ पर आज ज्यादा फोकस रहेगा. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 32 है. स्वजनों से मतभेद संभव है। आय पूर्ववत होगी। स्वास्थ्य समस्या बनेगी। आलस्य में वृद्धि होगी। यात्रा में विघ्न संभव है। व्यापार, रोजगार की चिंता रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

बोरिंग डेली लाइफ में आज कुछ बदलाव होगा. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 28 है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। वरिष्ठजनों से संपर्क का लाभ होगा। मित्रों से मेलजोल रहेगा। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

कोई अच्छा अवसर आपको मिलने वाला है. आपका लकी रंग डार्क  लकी नंबर 23 है. शुभ समाचार प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आवश्यक व्यय रहेंगे। संतान सफल होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में प्रगति होगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सैर सपाटा करने का अच्छा दिन है. आपका लकी रंग लाइट येलो लकी नंबर 18 है. वरिष्ठजनों से संपर्क का लाभ होगा। आय के साधन बनेंगे। पुरातन कार्य पूर्ण होंगे। शुभ व मांगलिक कार्यों में रुचि होगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोई चीज आप खरीदने जा रहे हैं जरूरत है कि अपने दोस्त की सलाह लें. आपका लकी ऑरेज और लकी नंबर 35 है. आर्थिक व्यय बढ़ेगा। शत्रु पक्ष सक्रिय होगा। राजकीय कार्यों में बाधा होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। व्यापारिक निर्णयों को गोपनीय रखें।

तुला राशिफल (Libra Rashifal)

आज का दिन अपके लिए इसलिए सब चीजें ध्यान में रखकर अपने दोस्त को हैपी कीजिए. आपका लकी कलर है ब्लैक और लकी नंबर है 21. साझेदार से सहयोग रहेगा। विश्वसनीयजनों से मधुर व्यवहार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय पूर्ववत होगी। परिवार से सामान्य व्यवहार होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)

कुछ चीजे है असंतुलित है लेकिन यह आपके लिए काफी अच्छा है. आपका लकी कलर है स्काई ब्लू और लकी नंबर है 17. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजकीय कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से परामर्श मिलेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)

आज जरूरत है कि आप लॉग टर्म इवेट में बदलाव लाए. आपका लकी कलर है लाइट  पिंक और लकी नंबर है 1. कार्यों में अरुचि होगी। आलस्य में वृद्धि होगी। आय कम रहेगी। मित्रों से विरोध मिलेगा। पुरातन समस्या रहेगी। आजीविका की चिंता रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)

आपने काम में  बोल्ड निर्णय लेने के लिए तैयार रहिए. आपका लकी कलर है सफेद और लकी नंबर है 12. पारिवारिक समस्या में कमी आएगी। सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। साथीगण से मधुरता होगी। स्वास्थ्य पूर्ववत होगा। दूसरों की आलोचना नहीं करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)

कोई नया व्यक्ति है जो आपके लाइफ में आ सकता है इसलिए आप तैयार रहिए. आपका लकी कलर है सिल्वर और लकी नंबर है 10. नवीन कार्यों में रुचि होगी। कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी। आत्मविश्वास बना रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Rashifal)

आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक जैसा है. आपका लकी कलर है रेड और लकी नंबर है 35. साहस में वृद्धि होगी। कार्य पूर्ण होंगे। आवश्यक व्यय रहेगा। महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। माता-पिता से मधुर व्यवहार होगा। भूमि-भवन की समस्या रह सकती है।