दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के VEVEKANANDव्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 21 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

राशिफल 21 अप्रैल 2012 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope )

सिर्फ  जज्बाती  होने  से  शायद  कुछ  मसले  हल  न  हों,इसलिए  स्वभाविक  कदम  उठाना  सही  रहेगा. आपका लकी कलर  है  ब्लैक  और लकी नंबर  9 है . मानसिक सुख-शांति रहेगी। विरोधी समझौता करेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope )

आप   अपनी  पिछली  उपलब्धि  को  याद  करते  हुए  वैसे  ही  कदम  लेंगे  जैसे  आपने  उस  समय लिए  थे. आपका लकी कलर है औरेंज और लकी नंबर 1 है. यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा। रचनात्मक, व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope )

अगर आप  कुछ ज्यादा स्लोव तो हो  सकता  है  कुछ  मिस  कर  जाएं इसलिए संतुलन बनाने की कोशिश कीजिगा. आपका लकी कलर  है  ग्रीन और लकी नंबर  है  7. आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope )

अगर आप  आज  खुद के लिए डेडलाइन सेट  करेंगे  तो आसानी  से  मंजिल  तक  पहुंच  पाएंगे. आपका लकी कलर है ब्राउन और लकी नंबर 12 है. आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। सुसंगति से लाभ होगा। कार्य का विस्तार हो सकेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope )

आपके  कार्यक्षेत्र  में  कुछ  आकस्मिक  हो  सकता  है . ज्यादा  रिएक्ट  करना  ठीक  नहीं  रहिएगा आपका लकी नंबर है 15 और लकी रेड रंग है. किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope )

आज आपको अपनी क्षमता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. आपका लकी रंग है ब्लैक और लकी नंबर 16 है. व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नवीन योजनाओं से लाभ होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope )

आज सिर्फ अपनी सुने और दूसरों को खुद पर हावी ना होने दें. आपका लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर 8 है. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको समाज, परिवार में प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope )

आज अगर कोई आपसे मदद मांगे तो उसे इंकार ना करें उसकी सहायता करें. आपका लकी रंग है स्काई ब्लू और लकी नंबर 2 है . किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निर्णय लेने में विलंब न करें। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope )

आज कुछ समय दूसरों की मदद में निकालें. आपका लकी रंग है लाइट रेड और लकी नंबर है 5. व्यर्थ भ्रम में न पड़कर स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। खर्च की पूर्ति होगी। व्यापार में आने वाला बाधाएं हल होंगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope )

आज  आपको  आपकी  लाइफ  काफी  आनंद देगी. आज  आप  उलझे  हुए  मसले  सुलझा  पाएंगे. आपका लकी रंग मैरून और लकी नंबर 10 है. लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने से सफलता मिल सकेगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope )

आज सकारात्मक सोच बनाएं रखें. आपका लकी रंग है पिंक और लकी नंबर 10 है. कार्य में विलंब की आशंका है। संघर्षपूर्ण वातावरण में काम करना होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद नहीं रहेगा। व्यवसाय में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope )

आपकी क्षमता कमाल की है और खुद को किसी भी चीज में कम मत आंकिएगा.. आपका लकी रंग है सफेद और लकी नंबर है 2. आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।