चन्द्र के समान उतार चढ़ाव आता है आज जन्मे लोगों के जीवन में

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 20 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 20 अप्रैल 2013, शनिवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपने अपने लाइफ के बारे में सोचा है वह जल्दी पूरा होने वाला है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 21 है. पारिवारिक एवं जायदाद संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल सफलता मिलने के योग हैं। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

हर समय आप काम मत कीजिए कुछ समय रिलेक्स करने के लिए दीजिए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 18 है. आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

हर चीज में फायदा नहीं देखना चाहिए. आपका लकी रंग सी ग्रीन लकी नंबर 31 है. विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका धन मिलेगा। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

हर चीज में फायदा नहीं देखना चाहिए, अच्छा रहेगा आप सेंटिमेटल वैल्यू का भी ध्यान रखे. आपका लकी रंग सी ग्रीन लकी नंबर 31 है. भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। संतान की तरक्की होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आने वाले दिनों आप जो भी उम्मीद कर रहे हैं वह सब पूरा होने वाला है. आपका लकी रंग मूह लकी नंबर 8 है. अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

इस समय आप अपने आप को थका हुआ महसूस करेंगे. आपका लकी जेड ब्लैक और लकी नंबर 2 है. अधिकारी असंतोष दर्शाएंगे। विशेष कार्य स्थगित रखें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है। यात्रा न करें। दांपत्य जीवन सुखद।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अपने स्टाइल में थोड़ा बदलाव लाइए, इससे आप दूसरों में काफी सराहे जाएंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 7 है. कार्यसिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

इस समय आपकी हेल्थ काफी सही इसे बनाए रखे. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 14 है. नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। व्यापार लाभदायी रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अच्छा रहेगा आप ध्यान के लिए भी समय निकाले. आपका लकी रंग ब्राइट रेड और लकी नंबर 19 है. अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी। व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। संतान पर विशेष ध्यान देना होगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपके परिवार की सारी समस्या खत्म हो जाएगी अगर आप नकारात्मक चीजे सोचना बंद कर दें. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 26 है. सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा। बुद्धि चातुर्य से कार्य करने पर आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकेगा। नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन आप अपनों से दूर मत होइए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 18 है. पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों एवं सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी। खर्चों में कमी का प्रयास करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अपने पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं आप बस ध्यान रखिए की ज्यादा उनके साथ स्पेंड न करें. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 11 है. कार्य की प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा हो सकेगा। व्यापार लाभदायी रहेगा। आवास की समस्या रह सकती है। प्रवास शुभ।