विनोदी स्वभाव व कलाप्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

girlदिनांक 15 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

राशिफल 02 अप्रैल 2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सवालों भरा रहेगा जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे. आपका लकी रॉयल ब्लू और लकी नंबर 34 है. कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ होने से हर्ष होगा। पराक्रम से विरोधी को परास्त कर सकते हैं। संतान संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपनी योग्यता को सबके सामने लाइए क्योकि आज का दिन आपके लिए लकी है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 16 है. समाज में मान-प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यक्तिगत समृद्धि होगी। जीवनसाथी से आर्थिक विषय पर मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आपको काफी सफलता मिल सकती है. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 28 है. जीवनसाथी का सहयोग कार्यों में मिलेगा। मान-सम्मान बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्पष्टता आपकी प्रगति में सहायक होगी। क्रोध व शीघ्रता का त्याग करके विवेक से काम लें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके पास सभी समस्या का हल मिल जाएगा. आपका लकी रंग लाइट गोल्डन लकी नंबर 31 है. अति उत्साह हानिकारक हो सकता है। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। न्यायालयीन मामलों में सफलता का योग कम है। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का जरूर ख्याल रखे, इसलिए आज से व्ययाम कीजिए. आपका लकी पीच और लकी नंबर 8 है. प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण आप अपनी बात मनवाने में सक्षम होंगे। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। वाणी संयम जरूरी है। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोशिश कीजिए कि आक हर चीज को सकारात्मक रूप से लें. आपका लकी रंग डार्क सिल्वर और लकी नंबर 12 है. योजनाएं गोपनीय रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आशानुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान की चिंता रहेगी। वाद-विवाद, झगड़े में न पड़ें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने रिलेशन को मजबूत बनाइए. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 7 है. समय का सदुपयोग आकांक्षाओं की पूर्ति कराएगा। अभीष्ट कार्य की सिद्धि होगी। यश, प्रसिद्धि मिलेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आलस्य न करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपने रिलेशन को लेकर ईमानदार रहिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 19 है. कार्य विस्तार व अनुकूल स्थिति बनेगी। पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा। उत्तेजना से कार्य नहीं करना चाहिए। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने काम से कई कई लोगों को प्रभावित करेंगे, दोस्तों और परिवारों में बहुत सारा प्यार मिलेगा. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 33 है. मित्र, सहयोगियों का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इच्छा की पूर्ति के योग होने के कारण अच्छी महत्वाकांक्षा रखना चाहिए। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने बिजनेस और व्यक्तिगत संबंध को लेकर खुले विचार रखिए. आपका लकी रंग वायलेट और लकी नंबर 1 है. आजीविका के क्षेत्र में लाभदायी परिवर्तन का योग बनेगा। शुभचिंतकों का मार्गदर्शन आपकी समस्याओं को हल करेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप किसी भी बहस से दूर रहिए. आपका लकी रंग डार्क पिंक और लकी नंबर 13 है. किसी कार्य में आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। रोजगार में परिवर्तन की संभावना है। हर क्षेत्र में सम्मान व यश मिलेगा। आवास संबंधी समस्या रह सकती है।

मीन
आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के अवसर मिल सकेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा। वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रचनात्मक कार्य होंगे।