भाजपा गोष्ठी: मायावती ने कर रखा है अम्बेडकर को कैद

Uncategorized

FARRUKHABAD : बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 122वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने आवास विकास स्थित एक गेस्टहाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व बसपा सरकार को अपने रडार पर लिया। बैठक में कहा गया कि मायावती ने भीमराव अम्बेडकर bjp dr rajani sareen bjpजैसे महापुरुष को अपनी सम्पत्ति समझ लिया है या यूं कहिए कि मायावती अम्बेडकर पर अपना अधिपत्य समझती हैं। उन्होंने अम्बेडकर को कैद कर लिया है।

कार्यक्रम भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी तरह से भीमराव अम्बेडकर की उपलब्धियों और उनकी योग्यताओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान भाजपा नेता सुरेन्द्र कटियार ने कांग्रेस के साथ-साथ बसपा को भी निशाने पर ले लिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जवाहरलाल नेहरू के समय से ही घोटाले हाते चले आये हैं। वहीं माया सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त रही। उन्होंने प्रदेश के खजाने को लूटा। उन्होंने पूरे प्रदेश को पिछले पांच सालों में जमकर लूटा।

[bannergarden id=”8″]

डा0 रजनी सरीन ने भीमराव अम्बेडकर की योग्यता की सराहना की और कहा कि हर व्यक्ति को बाबा साहब की प्रेरणा पर अमल करके अपने जीवन को चरितार्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक महान व्यक्ति थे। जिन्होंने संविधान के साथ-साथ एक अच्छे समाज की स्थापना में भी अहम भूमिका निभायी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान संजय गर्ग, दिलीप भारद्धाज, धर्मेन्द्र कटियार, चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर, मानसिंह पाल, शैलेन्द्र राठौर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संयोजक डा0 राजेश्वर सिंह ने भीमराव अम्बेडकर के विषय में अपने विचार व्यक्त किये।

[bannergarden id=”11″]