अनजान व्यक्तियों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के HELP A GIRLव्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 अप्रैल को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 14 अप्रैल 2013 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन आप काम को छोड़कर खेल, मनोरंजन, और अराम को पसंद करेंगे . आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। संतान की तरक्की होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप अपने परिवार से काफी जुड़े रहेंगे. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 13 है. सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा। बुद्धि चातुर्य से कार्य करने पर आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकेगा। नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। विवाद से दूर रहें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आप आज अपना सभी काम थोड़ा स्लोली कीजिएगा. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 2 है. पारिवारिक एवं जायदाद संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल सफलता मिलने के योग हैं। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज के दिन आप दिल से खुश रहेंगे, आप शोपिंग पर भी जा सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 11 है. आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप मटियरियलिस्ट चीजों पर ज्यादा आकर्षित रहेंगे. आपका लकी रंग ब्लू और लकी बर 7 है. पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों एवं सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी। खर्चों में कमी का प्रयास करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपको शांति की बहुत जरूरत है इसलिए कुछ समय खुद के साथ बिताइएगा .आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 8 है. अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी। व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। संतान पर विशेष ध्यान देना होगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप संघर्ष में दिख सकते हैं लेकिन आपके अंदर उस समस्याओं से पार पाने की क्षमता है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. कार्य की प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा हो सकेगा। व्यापार लाभदायी रहेगा। आवास की समस्या रह सकती है। प्रवास शुभ।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको सारी दुनिया कुछ अलग और नई नवेली लगने लगेगी. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 19 है. कार्यसिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज लेडी लक आपके काम आ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखिएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 4 है. नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। व्यापार लाभदायी रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज फैमली और दोस्तों के साथ मसले सुलझाने का अच्छा दिन है. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 10 है. जीवनसाथी से मतभेद मानसिक उद्विग्नता को बढ़ाएंगे। अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा। समाज में आपकी आलोचना होगी। व्यापार मध्यम रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

थोड़ी बहुत तनाव रजने के बावजूद रोमांस बना रहेगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 5 है. मानसिक सुख-शांति रहेगी। विरोधी समझौता करेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

परेशान होना किसी मुद्दे का हल नहीं है आप काफी समझदार है, आप किसी भी मुद्दों का हल निकाल सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 9 है. अधिकारी असंतोष दर्शाएंगे। विशेष कार्य स्थगित रखें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है। यात्रा न करें। दांपत्य जीवन सुखद।