Living-legend पूर्व आई जी भारत सिंह को भाव-भीनी अंतिम विदाई

Uncategorized

FARRUKHABAD : मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी पूर्व आई जी भारत सिंह का आज उनके पैत्रक गांव में  परिवारीजनों व प्रशासनिक अधिकारियों ex ig bharat singh1के सामने अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व आई जी को गार्ड आफ आनर भी दिया।[bannergarden id=”8″]

सिपाही से आई जी तक का सफर तय करके Living-legend की ख्याति प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त आई जी भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। भारत सिंह की मौत की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों के साथ-साथ परिजनों में दुख का माहौल हो गया। गुरुवार को श्री सिंह का पार्थिव शरीर रोहिला लाया गया। जहां उन्हें अंतिम विदायी देने के लिए श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन सतीश दीक्षित, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के अलावा जिलाधिकारी पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार सिंह, उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक प्रताप सिंह के अलावा अन्य कई जानी मानी हस्तियां पहुंची।
i g antim vidai1श्री सिंह के dm pawan kumar- sp jogendra singh- sateesh dixitपार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनकी ही जमीन पर किया गया। पूर्व आई जी[bannergarden id=”11″] के सबसे बड़े पुत्र रिटायर्ड मेजर जनरल पुष्कर यादव ने पिता को गमगीन आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके छोटे पुत्र रिटायर्ड कर्नल सत्येन्द्र सिंह यादव व ब्रिगेडियर जितेन्द्र सिंह यादव के साथ पूर्व आई जी की पुत्री पुष्पा यादव व उनके पुत्र मनोज यादव जोकि बीएसएफ में एक उच्च पद पर आसीन हैं मौजूद रहे।