संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की मौत, पति शव छोड़कर फरार

Uncategorized

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्ला वाली गली कादरीगेट निवासी जगपाल सिंह की 30 वर्षीय पत्नी शीलादेवी को संदिग्ध अवस्था में gril on fireजले होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पति शव छोड़कर फरार हो गया।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव उलईयापुर निवासी राधेश्याम ने अपनी पुत्री का विवाह तीन वर्ष पूर्व दृगपाल सिंह के साथ किया था। 8 अप्रैल की रात तकरीबन 9 बजे पति जगपाल ने शीलादेवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। महिला पूरी तरह से जली हुई थी और उसके बदन से मिट्टी के तेल की महक भी आ रही थी। 9 अप्रैल को प्रातः 10ः15 बजे शीला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत होते ही शीला का पति जगपाल सिंह मौके से अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल कर्मचारियों ने मृतक महिला शीला का शव शवगृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम करने पहुंचे उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने शव का पंचनामा भरा।

[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”8″]

मजदूर के नगदी व मोबाइल उड़ाये

पड़ोसी जनपद मैनपुरी के बेबर मुड़ई निवासी शाकिर अली के 20 वर्षीय पुत्र रिजवान को जहरखुरानी गिरोह ने ट्रेन में अपना शिकार बनाया। रिजवान दिल्ली के दमन दीव में वियर की कंपनी में मजदूरी करता है। जहां से वह ट्रेन द्वारा मैनपुरी आ रहा था तभी ट्रेन में किसी व्यक्ति ने रिजवान को जहरखुरानी का शिकार बनाया। उसके पास से 17 हजार 800 रुपये, मोबाइल व अन्य सामान उड़ा दिया। ट्रेन में बैठे किसी यात्री ने रिजवान के ही खून से परिजनों को सूचना दी। रेलवे स्टेशन से समाजवादी एम्बुलेंस में बेहोश हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके बड़े भाई शहनूर को उसकी जेब से 12 हजार रुपये मिल गये। जो उसकी पर्स में थे।