मन की बात तुरंत समझने में दक्ष होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

uदिनांक 7 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

मेष

विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी। व्यापार का क्षेत्र विस्तृत होगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। दूसरों की आलोचना से बचना जरूरी।

राशि फलादेश

वृष

आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है।

राशि फलादेश

मिथुन

आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें।

राशि फलादेश

कर्क

नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद।

राशि फलादेश

सिंह

व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

राशि फलादेश

कन्या

आर्थिक परिस्थिति में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। आपकी बातों का विरोध सहन करना पड़ेगा।

राशि फलादेश

तुला

नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

राशि फलादेश

वृश्चिक

भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर अभीष्ट सिद्धि और मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद को टालें।

राशि फलादेश

धनु

व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। प्रयत्न करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा।

राशि फलादेश

मकर

प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है।

राशि फलादेश

कुंभ

व्यापार-धंधे में जितनी चाहिए उतनी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा। पारिवारिक सदस्यों से मदद नहीं के बराबर मिलेगी।

राशि फलादेश

मीन

दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।