अवैध कब्जे को लेकर पुलिस की मौजूदगी में हुई फायरिंग से सनसनी

Uncategorized

नबावगंज (फर्रुखाबाद): थाना नबावगंगज क्षेत्र के ग्राम कड़िउली में शुक्रवार को लगभग तीन बजे पुलिस की मौजूदगी में ग्राम समाज की भूमि कब्जे को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद हुई फायरिंग से मची भगदड़ के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

ग्राम कड़िउली में मंदिर के पास ग्राम सभा की 0.178 हेक्टेयर भूमि पर गांव के झल्लू, भल्लू पुत्रगण मुन्नू, बदन सिंह, मुन्नू सिंह पुत्रगण सोहन, अवैध मकान बना रहे थे। जिसको ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा रुकवाया गया। दो दिन पहले लेखपाल रघुनाथ सिंह वर्मा, कानून गो चतुर्भुज सिंह द्वारा नापजोख करायी गयी। उक्त लोगों से ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण कार्य न कराने की हिदायत दी गयी। परन्तु दबंग नहीं माने।
[bannergarden id=”8″]

ग्राम प्रधान के पुत्र शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को एसडीएम के आदेश के साथ थाने से दो सिपाही लेकर अवैध निर्माण रुकवाने के लिए पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उक्त दबंगों ने हम लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट का विरोध किया तो आधा दर्जन के करीब जानलेवा फायर किये। जिसमें हम लोग बालबाल बच गये। मौजूद सिपाहियों द्वारा राइफलें तानने पर उपरोक्त लोग भाग गये। प्रधान राजेन्द्र सिंह ने थाना नबावगंज में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। जिसके आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गयी। पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग व मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
[bannergarden id=”11″]