जल्दबाजी को त्याग दें तो जीवन में बहुत सफल होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक uरूप से कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* हिटलर
* अमिताभ बच्चन
* महात्मा गांधी
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन

राशिफल 02 अप्रैल 2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सवालों भरा रहेगा जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे. आपका लकी रॉयल ब्लू और लकी नंबर 34 है. सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपनी योग्यता को सबके सामने लाइए क्योकि आज का दिन आपके लिए लकी है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 16 है. बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। उत्तेजना पर संयम रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आपको काफी सफलता मिल सकती है. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 28 है. पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके पास सभी समस्या का हल मिल जाएगा. आपका लकी रंग लाइट गोल्डन लकी नंबर 31 है. व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का जरूर ख्याल रखे, इसलिए आज से व्ययाम कीजिए. आपका लकी पीच और लकी नंबर 8 है. सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। गुस्सा, आवेश पर काबू रखें। नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोशिश कीजिए कि आक हर चीज को सकारात्मक रूप से लें. आपका लकी रंग डार्क सिल्वर और लकी नंबर 12 है. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने रिलेशन को मजबूत बनाइए. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 7 है. परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपने रिलेशन को लेकर ईमानदार रहिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 19 है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने काम से कई कई लोगों को प्रभावित करेंगे, दोस्तों और परिवारों में बहुत सारा प्यार मिलेगा. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 33 है. प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने बिजनेस और व्यक्तिगत संबंध को लेकर खुले विचार रखिए. आपका लकी रंग वायलेट और लकी नंबर 1 है. सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप किसी भी बहस से दूर रहिए. आपका लकी रंग डार्क पिंक और लकी नंबर 13 है. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

रूके हुए किसी भी काम को खत्म करने के लिए आज का दिन अच्छा है. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 32 है. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।