मां के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलितों की पिटाई

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम टटियां निवासी कांतीदेवी पत्नी रामपाल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि एक दबंग व्यक्ति उसके गांव में अवैध शराब बनाने का काम करवाता है और शराब पीकर अभद्र गालियां भी दे रहा है। कई बार दबंग व्यक्ति ने दलित महिला के साथ अश्लीलता करने का barreप्रयास किया। विरोध करने पर उसके पुत्रों को अवैध तमंचे की बट से घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से मामला दर्ज कर लिया।

कांतीदेवी के पुत्र देवेन्द्र के अलावा छोटेलाल पुत्र जयराम, शंकरलाल पुत्र नागेश्वर, सुआलाल पुत्र जयराम को दबंग बर्रे यादव ने तमंचे की वटों से पीटपीट कर लहूलुहान कर दिया। दलितों का गुनाह सिर्फ इतना था कि उन्होंने शराब के नशे में गालीगलौज करने का विरोध किया था। 28 मार्च की शाम को दबंग युवक ने तमंचे की वट मार मार कर उक्त दलितों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की महिला कांतीदेवी का आरोप है कि बर्रे उसके साथ बदसलूकी करने का प्रयास कर चुका है और उसे पत्नी बनाने की बात करता है। कई बार महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। मामले की सूचना थाने में पीड़ित पक्ष ने दी तो पुलिस ने उल्टे पीड़ित पक्ष को ही बंद कर दिया। बाद में जैसे तैसे छोड़ा। पीड़ित महिला कांतीदेवी ने पुलिस अधीक्षक को इस सम्बंध में अवगत कराया तो पुलिस अधीक्षक ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किये।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से 323, 504 मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।