होली रे: इन रंगों से खेलेगें होली तो काम बन जाएगा!

Uncategorized

bura n mano holi haiइस होली पर ऎसा कौन सा रंग इस्तेमाल करें जो आपके व्यवसाय, नौकरी एवं पेशों के लिए लाभदायक हो। जी हां, यह भी संभव है रंगों का चयन अपने आय स्रोत के अनुकूल करने से आप अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं तथा मान-प्रतिष्ठा भी अर्जित कर सकते हैं।
होली पर किसे कैसा रंग चुनना है ये हम आपको बताते हैं:-

लाल रंग : लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर्स, प्रोपर्टी डीलर्स, कॉलोनाइजर्स, इंजीनियर्स, बिल्डिंग मेटेरियल का व्यवसाय करने वाले एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से ही होली का उत्सव मनाना चाहिए तथा गरीबों को भोजन कराने से अप्रत्याशित लाभ होगा। सभी कामनाएं पूर्ण होंगी।

मित्र रंग: गुलाबी, केसरिया, महरून

हरा रंग:  हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापार में वृद्धि, शिक्षक, अभिभाषक, विद्यार्थियों, जज को सफलता हेतु एवं लेखक, पत्रकार, पटकथा, लेखक को भी होली हेतु इस रंग का प्रयोग करना लाभ एवं सफलता दिलाएगा। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंजीनियर भी हरा रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

मित्र रंग: नीला, पीला, आसमानी

पीला रंग : पीला रंग गुरू का प्रतिनिधित्व करता है। गुरू सोना, चांदी, अन्न व्यापार आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है। अनाज व्यापारी, सोना-चांदी व्यापारी, शेयर का धंधा करने वाले भी इस वर्ष अपनी स्थिति मजबूत करेंगे। अपने अन्य साथियों से आप दोगुनी अच्छी स्थिति में रहेंगे। सम्मानित होंगे।

मित्र रंग : लाल, हरा, जामुनी

नीला रंग : नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अभिनेता, रंगमंच, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, आइलपेंट, स्क्रेप, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञ लोग होली उत्सव नीले रंग से मनाएं। इससे इस वर्ष वह नई ऊंचाइयां एवं नवीन पद को प्राप्त करेंगे। आर्थिक एवं सामाजिक लाभ होगा। और यह भी:

[bannergarden id=”8″]
1. शीघ्र विवाह हेतु पीले रंग से होली मनाएं।

2. कोर्ट केस में विजय हेतु लाल, पीले रंग का उपयोग करें।

3. कॉर्पोरेट कर्मचारी पीले तथा हरे रंग से होली मनाएं।

4. विदेश यात्रा की कामना वाले नीले एवं ब्राउन रंग से होली का उत्सव मनाएं।

5. प्रमोशन हेतु लाल रंग का उपयोग करें।

6. गृहिणियों के लिए लाल रंग ही उत्तम

[bannergarden id=”11″]