बाधाओ को पार कर जल की तरह अपनी राह स्वयं बना लेते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

GIRL2FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 25 मार्च को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 25 मार्च को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेई
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

राशिफल 25 मार्च 2013, सोमवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपने आप को दुख पहुंचाए ही आगे बढ़िए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 15 है. निर्णय लेने से पहले दो बार विचार करें। किसी पर भी आंख मूँदकर विश्वास न करें। अपने खान-पान की आदतों के प्रति सावधान रहें। भारी नकद के लेनदेन को टालें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर आपको सच में सच्चाई के बारे नहीं पता है तो आप मुद्दे पर ध्यान दें. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 7 है. महत्वपूर्ण कार्य सफतापूर्वक होंगे। शत्रु परास्त होंगे व राजनैतिक मामलों में समय अनुकूल पाएंगे और पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

बहुत ही अच्छा दिन रहेगा, छोटे बच्चों से साथ रहेंगे और सारी तनाव को भुला देंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 10 है. आज सारे दिन आप सकारात्मक स्थिति का अनुभव करेंगे, क्योंकि आज किसी प्रसिद्ध व्यक्तित्व से मुलाकात होने की संभावना है। आप छोटी-मोटी यात्रा भी कर सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप वह सब करना चाहेगे जो आप करना चाहते हैं. आपका लकी रंग येलो  लकी नंबर 4 है. भावनाओं में बहकर नुकसान हो सकता है। शेयर-बाजार में धन लगाने से बचें। पारिवारिक प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अहर आप पेट लवर है तो आप अपने घर एक पेट ले ही आइए, हो सकता है इससे आपकी समस्या दूर हो जाए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 2 है. धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। मित्रों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपने आप खूल कर रखिए जिससे आपकी फीलिंग को अहमियत दी जाए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 9 है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम करने पर थोड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। अधिकारी से बचें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

जिससे आप प्यार करते हैं उसे आप जरूर बताइए कि आप उसके में क्या सोचते हैं. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 8 है. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक खर्च होगा। किसी मित्र का संपर्क अनुकूल पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप अंदर से बहुत ही ज्यादा सुंदर बस जरूरत है आपको मेकओवर की. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 11 है. व्यवसाय सुचारु रूप से चलता रहेगा। अपने पारिवारिक सदस्यों से आप समर्थन प्राप्त करेंगे। आनंददायक कार्य और मनोरंजन के लिए भी समय मिलेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

किसी की सहायता करना बहुत ही सही है लेकिन अपने की तकलीफ देकर नहीं. आपका लकी रंग कार्बन ब्लैक और लकी नंबर 13 है. यात्रा का योग बनेगा। मनोनुकूल समाचार मिलेगा। खानपान में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विशिष्ट व्यक्ति का संपर्क सुखद रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आप उन्ही लोगों को महत्व दीजिए जो आपके साथ हमेसा रहते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 17 है. वित्तीय मामलों में आपके प्रयास आपके लिए सफलता का कारण बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको समर्थन मिलेगा। आपको कला के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आपको नया वाहन प्राप्त होने की संभावना है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

जरूरी नहीं है कि आप एक ही दिन में सारे काम निपटाए. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 1 है. अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान दें। अपने समय का सही दिशा में उपयोग करें,तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वित्तीय मामलों को सावधानी से संभाला जाना चाहिए।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

जो लोग आपको जानना चाहते हैं उन्हे अपने करीब आने का मौका दीजिए. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 19 है. आज, विवादों के कारण आप तनाव अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों भी पूर्ण सहयोग शायद न मिल पाए। ड्राइविंग करते समय अतिरिक्त सावधानी की अपेक्षा है।