महत्वाकांक्षा के प्रति बेहद गंभीर होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized
FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 मार्च को जन्मे GIRL1व्यक्तियों के बारे में जानकारी :दिनांक 24 मार्च को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id”11″]
कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा। मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

राशिफल 24 मार्च, 2013 रविवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन आप काम को छोड़कर खेल, मनोरंजन, और अराम को पसंद करेंगे और काफी इंजोय करेंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. सावधानी से कार्य करें। कोई भी कार्य किसी के भरोसे न छोड़ें। स्वास्थ्य में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति कार्य में सतर्कता बरतें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप अपने परिवार से काफी जुड़े रहेंगे. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 13 है. सावधानी बरतना होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति कार्य में सहयोग लेकर चलें। वार्तालाप में सावधानी बरतनी होगी। लेन-देन संभलकर करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आप आज अपना सभी काम थोड़ा स्लोली कीजिएगा. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 2 है. सावधानी रखकर कार्य करें। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में लेन-देन से बचना होगा। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज के दिन आप दिल से खुश रहेंगे, आप शोपिंग पर भी जा सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 11 है. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक खर्च होगा। किसी मित्र का संपर्क अनुकूल पाएंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप मटियरियलिस्ट चीजों पर ज्यादा आकर्षित रहेंगे. आपका लकी रंग ब्लू और लकी बर 7 है. वित्तीय मामलों के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। धन के रूप में लाभ प्राप्त करें। अपने प्रेम के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। व्यवसाय भी आपका अच्छा चलने की संभावना है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपको शांति की बहुत जरूरत है इसलिए कुछ समय खुद के साथ बिताइएगा .आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 8 है. बहुत अधिक संघर्ष और बाधाओं के बाद आज आप सफलता प्राप्त करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मामलों में आप समर्थन प्राप्त करेंगे, किंतु किसी की जमानत देना टालें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप संघर्ष में दिख सकते हैं लेकिन आपके अंदर उस समस्याओं से पार पाने की क्षमता है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. साहस में वृद्धि होगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको सारी दुनिया कुछ अलग और नई नवेली लगने लगेगी. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 19 है. आज आप अनुकूल समाचार प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नतापूर्ण रहेगा और मित्र भी आपको समर्थन देंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि की आशा है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज लेडी लक आपके काम आ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखिएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 4 है. महत्वपूर्ण कार्यों में आप मदद प्राप्त करेंगे और अपना कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। वैवाहिक जीवन भी आपके लिए खुशनुमा रहेगा, किंतु अपने खान-पान की आदतों के बारे में सावधानी बरतें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज फैमली और दोस्तों के साथ मसले सुलझाने का अच्छा दिन है. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 10 है. भावुकता में हानि हो सकती है। संभलकर कार्य करें। हस्ताक्षर करने से पहले पूरी तरह कागजात पढ़ लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

थोड़ी बहुत तनाव रहने के बावजूद रोमांस बना रहेगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 5 है. आपके साहस में वृद्धि की संभावना है। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। आपके व्यवसाय में कुछ अच्छा होने वाला है। आपके शत्रुओं पर आपका सशक्त प्रभाव रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

परेशान होना किसी मुद्दे का हल नहीं है आप काफी समझदार है, आप किसी भी मुद्दों का हल निकाल सकते हैं इसलिए परेशान मत होइए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 12 है. प्रेम और रोमांस में सफलता प्राप्त करने की संभावना है। मित्र आपके समर्थन के लिए आगे आएंगे और कोई महत्वपूर्ण कार्य के भी पूर्ण होने की संभावना है।