सुनवाई के एक दिन बाद अमेरिका से लौटे सलमान खान

Uncategorized

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान शनिवार देर रात अमेरिका से अपना इलाज कराकर मुंबई लौट आए हैं। चिंकारा शिकार मामले में उन्हें शनिवार को जोधपुर कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो पेश नहीं हुए, कहा गया कि इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने की वजह से वो कोर्ट में पेश नहीं हो पाएंगे। लेकिन एक पेशी से बचने के बावजूद सलमान की समस्याएं खत्म नहीं हुई हैं, सोमवार को एक दूसरे हिट एंड रन मामले में उन्हें मुंबई में कोर्ट में पेश होना है। वतन वापसी के बाद सलमान ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।
salman khan
सलमान 10 मार्च को अमेरिका गए थे सलमान के वकील ने कोर्ट में मेडिकल ग्राउंड पर अर्जी दी थी कि वो कार्डियो वेस्कुलर दर्द से पीड़ित हैं, अर्जी के मुताबिक 20 मार्च को सलमान को भारत लौटना था लेकिन डॉक्टर ने उन्हें सफर करने की इजाजत नहीं दी। इसी वजह से वो शनिवार को कोर्ट में नहीं आ पाए, सलमान खान की हाजिरी माफी की इस अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर शिकार करने, शिकार में सहयोग करने और शिकार के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा चारों सितारों पर आईपीसी की धारा 149 भी लगाई गई है। आरोप साबित होने पर इन्हें 6 साल तक की सजा हो सकती है।
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”8″]