कमीशन खोर समाजवादी नहीं हो सकता : बेनी

Uncategorized

Beni Prasad Vermaलखनऊ : सपाके खिलाफ मोर्चा खोले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के तेवर शनिवार को लखनऊ पहुंचने पर भी जस के तस ही दिखे। धरने में शामिल होने को वह लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे गोमती तट पर झूलेलाल पार्क में धरने में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने सीधे मुलायम सिंह यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन सपा विरोध का एजेंडा अपनाए रखा। खुलकर कहा कि कमीशन खाने वाले लोग समाजवादी नहीं हो सकते। कार्यकर्ताओं को टूट जाओ पर झुको नहीं का मंत्र भी दिया। प्रदेश में कांग्रेस के 40 सांसद विजयी कराने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य बताया।

डा. राममनोहर लोहिया को याद करते हुए बेनी वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू व स्व. इंदिरा गांधी को सच्चा समाजवादी बताया। लोहिया व नेहरू के रिश्तों को जाहिर करते हुए उन्होंने सपा सरकार को कोसने की कोई कसर बाकी नहीं रखी। प्रदेश में हुए 27 दंगों का हवाला देते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा न होने पर चिंता जाहिर की तो किसानों व गांववालों की लुटाई होने जैसे आरोप लगाए। कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। पुतले फूंकने व जान की धमकी देने वालों से न डरने की बात कही। बेनी वर्मा खुद को सच्चा कांग्रेसी साबित करने से भी नही चुके। अपनी रगों में कांग्रेसी पिता का खून बहने का दावा किया और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने को अपने जीवन का उद्देश्य बताया।

[bannergarden id=”11″]

लखनऊ में सपा सरकार के खिलाफ पहले बड़े धरने में पर्याप्त भीड़ जुटी। धरने को प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री, परवेज हाशमी, केंद्रीय मानव राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, पीएल पुनिया, प्रदीप माथुर, रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, नसीब पठान, अनु टण्डन, राजकुमारी रत्‍‌ना व अम्मार रिजवी ने संबोधित किया। सबने कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

[bannergarden id=”8″]