इनाम ढाई हजार- IG को थाने के मुआयने में मिली खामिया

Uncategorized

4   FARRUKHABAD : बीते दिन जनपद पहुंचे कानपुर जोन के आई जी सुनील कुमार गुप्ता ने दूसरे दिन पुलिस कार्यालय के अलावा थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई जी ने कई खामियां पायीं और मौके पर मौजूद एसओ व सीओ को रडार पर लिया। लेकिन निरीक्षण के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष व उनके सहयोगियों को ढाई हजार का इनाम दे दिया।

आई जी ने थाने में घुसने के बाद पहले गार्ड आफ आनर लिया। जहां गार्ड आफ आनर में पहुंचे पुलिस लाइन के एसीपी राम निवास के कंधों पर दो स्टार देखकर आई जी नाराज हो गये। उन्होंने कहा कि पहले तो जिस थाने का निरीक्षण होता है गार्ड आफ आनर उसी थाने के सिपाहियों व दरोगा द्वारा दिया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसा हुआ तो सम्बंधित व्यक्ति निलंबित किया जायेगा।  [bannergarden id=”8″] गार्ड आफ आनर के बाद आई जी थाने के भोजनालय में पहुंचे। जहां जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की जगह पर खाना ब2नता देखा तो एसओ मऊदरवाजा हरपाल सिंह यादव से कहा कि खाना बनवाने के लिए मैस थाने की जगह में ही बनवायी जाये। आई जी ने इसके बाद सिपाहियों के क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया। छत पर नजर गयी तो छप्पन छेद देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि बरसात में इन छेदों से सिपाहियों के कमरों में पानी आता होगा, इनको तत्काल ध्वस्त करवाकर नये क्वार्टरों के लिए लिखित में भेजिये। भोजनालय व क्वार्टरों का निरीक्षण करने के उपरांत आई जी ने था3ने के असलहों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने हथियारों के रख रखाव इत्यादि के बारे में जानकारी ली। असलाह निरीक्षण के बाद उन्होंने कार्यालय में थाने के बेसिक फोन पर नम्बर डायल कर अपने फोन पर बात करने का प्रयास किया। लेकिन फोन नहीं लगा। जिस पर उन्होंने नया सेट लगाने की बात थानाध्यक्ष से की। [bannergarden id=”11″]

निरीक्षण के बाद आई जी ने थानाध्यक्ष के कार्यालय में बैठकर अभिलेखों को देखा। जिसमें एफआईआर, एनसीआर, जीडी के अलावा क्षेत्र के बड़े अपराधियों, गैंगेस्टरधारी, हत्या व लूट में शामिल शातिर लोगों के विषय में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष से मजरूरों के विषय में पूछा तो थानाध्यक्ष ने जबाब नहीं दे पाया। फिलहाल थाने में दो मजरूर बताये गये, जिनमें पुरुषोत्तम व मुन्ना के नाम शामिल हैं। ना1म न बता पाने पर थानाध्यक्ष एक बार फिर आई जी की झड़प का शिकार हो गये। थाने के निरीक्षण के बाद आई जी पुनः कानपुर के लिए रवाना हो गये।

इस सम्बंध में आई जी जोन कानपुर सुनील कुमार गुप्ता ने जेएनआई को बताया कि थाने में कोई खास अनियमिततायें नहीं मिली हैं और जो मिली हैं उन्हें ठीक कराने के निर्देश थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक को दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि थाने को ढाई हजार का इनाम दिया गया है।