समाजवादी ब्राहमण सभा के जिलाध्यक्ष ने दिया स्‍तीफा

Uncategorized

sapa-brahaman-sabha. brajesh dubeyफर्रुखाबाद: समाजवदी ब्राहमण सभा के जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे ने जिला महासचिव से विवाद के चलते पद से स्‍तीफा दे दिया है। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिलाध्‍यक्ष की ओर से प्रदेश को भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश अध्‍यक्ष ने श्री दुबे को नोटिस जारी कर दिया है।

विदित है कि पहले जिला सपा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने श्री दुबे को सपा ब्राहमण सभा का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया था। लेकिन, बाद में प्रदेश मुख्यालय से सभाओं और प्रकोष्ठों की जो सूची जारी हुई उसमें ब्राहमण सभा का नाम नहीं था। जिला महासचिव समीर यादव ने श्री दुबे को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्हें यह भी बताया गया कि पार्टी का झंडा लगाने के अधिकारी नहीं हैं। इसके बावजूद श्री दुबे अपनी कार पर पार्टी झंडे का इस्तेमाल करते रहे। दोबारा टोकने पर श्री दुबे जिला महासचिव से विवाद हो गया था। बाद में श्री दुबे ने पत्रकार वार्ता कर सपा जिला महासचिव समीर यादव को ब्राहमण विरोधी घोषित कर दिया था। इसके बाद जिलाध्‍यक्ष ने श्री दुबे के विरुद्ध प्रदेश नेतृत्‍व को पत्र लिख दिया था। जिसमें उनपर कई आरोप भी लगाये गये थे।

इसकी जानकारी होने पर बृजेश दुबे ने अपने पद से स्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने फिलहाल पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेना बंद कर दिया है। इधर जानकारी मिली है कि पार्टी नेतृत्‍व की ओर से बृजेश दुबे के नाम पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। फिलहाल जिला महासचिव समीर यादव और बृजेश दुबे दोनों ही नोटिस से इनकार कर रहे हैं।