भाजपा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी में तिकड़म का खेल

Uncategorized

bjp logoफर्रुखाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी से पहले जिला संयोजक ने अपनी नयी रणनीति बना ली है। जिलाध्यक्ष पद के सभी पुराने दावेदारों में अब दिनेश कटियार ही मोर्चे पर डटे बचे है। वहीं उनके मुकाबले अशोक कटियार और रमा कनौजिया नये दावेदार बन कर सामने आये है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तीन नामों का पैनल तय कर रहे हैं और दो दिन में नये अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना है। इस बार भाजपा जिला संयोजक भूदेव सिंह की रणनीति को उनके विरोधियों ने बहुत नुकसान पुहुंचाया है। दरअसल भूदेव सिंह दोबारा अध्यक्ष बनना चाहते थे। सब कुछ ठीक- ठाक चल भी रहा था पर असुंतुष्टों ने शिकायतों का जो दौर चलाया उससे भूदेव सिंह की योजना पर पानी फिर गया। नेतृत्व ने शिकयतों को संज्ञान में लिया और पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार को पर्यवेक्षक बना कर भेज दिया। शिकयतों की जांच. पड़ताल हुई तो सही पायी गयीं। इस कारण 10 मंडलों के चुनाव अनियमितता में रद्द कर दिए गये। नये सिरे से मंडल चुनाव का कार्यक्रम तय हुआ। प्रदेश के अधिकांश जिलों में जिलाध्यक्ष का चुनाव हो चुका है। इस जिले में अनियमितता का दाग भी लगा है। चुनाव कार्यक्रम लंबा खिच जाने के कारण दावेदार रहे ठंडे पड़ गये है। सबसे प्रबल दावेदारी दिनेश कटियार की बची है। श्री कटियार इस समय जिला मंहामंत्री है। कई बार से अध्यक्ष बनने से चूक रहे दिनेश कटियार ने इस बार अधिकांश वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त कर लिया है। उनके ही जिलाध्यक्ष बनने की संभावना भी है। इसीलिए भूदेव एंड कंपनी ने उनके मुकाबले अशोक कटियार को दावेदार बना दिया है। उपाध्यक्ष रही रमा कनौजिया भी दावेदार बन गयी है। पार्टी सू़त्रों के अनुसार अब नया जिला अध्यक्ष बनने का समय आ गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तीन नामों का पैनल बना कर भेज रहे हैं। उसके अनुसार ही प्रदेष अध्यक्ष नये जिलाध्यक्ष की घोषणा कर देंगे। चुने गये अध्यक्ष को ही लोकसभा के चुनाव कराने होंगे। इसलिए टिकट के दावेदार भी पेंच फसे है। देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है।