चेकिंग के नाम पर दुपहिया वाहन चालकों पर खूब चला पुलिसिया डन्डा

Uncategorized

delesh kumar singh so shamshabad dilesh kumar singhशमसाबाद (फर्रुखाबाद): जनपद में पुलिस सख्ती के नाम पर मात्र दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर इति श्री करने में जुटी हुई है। शमसाबाद थानाध्यक्ष दिलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर में दुपहिया वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही बाइक रिपेयरिंग की दुकानों पर भी छापे मारे। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक बाइकों को पकड़कर छोड़ा।

[bannergarden id=”8″]

जनपद में बढ़ते अपराध को पुलिस अब रोकने का प्रयास करती दिखायी दे रही है। वह भी पुलिस की नजर में सबसे बड़े गुनाहगार दुपहिया वाहन चालक हैं। पुलिस कहीं किसी की नम्बर प्लेट तोड़ती नजर आती है तो कहीं बाइक को ही थाने पहुंचा रही है। जिससे शमसाबाद नगर में शुक्रवार को पूरे दिन दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

थानाध्यक्ष दिलेश कुमार सिंह ने अन्य पुलिस बल के साथ नगर में गहन जांच पड़ताल की। पुलिस ने इस दौरान नगर में बाइक रिपेयरिंग करने वाले मिस्त्री पप्पू व मुन्ना के अलावा कई अन्य के यहां भी छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने लगभग एक दर्जन बाइकें कब्जे में लेकर थाने ले आयी। बाद में कागजात दिखाये जाने पर बाइकों को उनके मालिकों को सौंप दी गयी। वहीं बाइक रिपेयरिंग करने वालों को हिदायत दी कि बिना किसी कागजात दिखाये किसी की बाइक की रिपेयरिंग के लिए न रखें।