पैनी नजर एवं दूसरों के मन की बात समक्षने में दक्ष होते हैं आज जन्मे लोग

FARRUKHABAD NEWS

uFARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 मार्च को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 मार्च को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा
* बिपाशा बसु

मेष

मनोरंजन की अपनी योजनाओं में कुछ अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी से किए वादों को याद करें और उन्हें पूरा करने के प्रयास करें।

वृष

मनोरंजन की अपनी योजनाओं में कुछ अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी से किए वादों को याद करें और उन्हें पूरा करने के प्रयास करें।

मिथुन

संपत्ति के दलालों और बैंकरों के साथ सौदे करना फायदेमंद रहेगा। ऋण के संबंध में अपने पक्ष में कुछ समाचार पा सकते हैं।

कर्क

आज आप किसी अधिकारी से असंतुष्ट हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ विचारों में होने वाले टकराव से दूर रहें।

सिंह

आज दिन की शुरुआत में आपको दूसरों के साथ जुड़ने के मौके मिलेंगे। वैसे यह बहुत सामान्य दिन होगा यदि आप छोटी-मोटी बातों को नजर अंदाज कर दें।

कन्या

वैसे आज का दिन कुछ खास नहीं गुजरेगा, लेकिन निकट भविष्य में जिन्दगी में कुछ परेशानी या असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है।

तुला

दिन में सपने देखने से बचें। आज दिन की शुरुआत में आपको दूसरों के साथ जुड़ने के मौके मिलेंगे। छोटी-मोटी बातों को नजर अंदाज कर दें।

वृश्चिक

आज का बहुत सामान्य दिन होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। अचानक धन प्राप्ति होगी। प्रेमी का संपर्क ‍होगा।

धनु

व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में फिलहाल कोई विशेष कार्य नहीं होंगे। कोई व्यक्ति नाहक ही आपका समय खराब करेगा।

मकर

आपके चाहे अनुसार आपको समय नहीं मिल पाएगा। आज अपने दिल की भावनाएं उजागर करने का दिन है। कुछ खास करने की कोशिश करें।

कुंभ

लंबे समय की वित्तीय सुरक्षा देने वाले रास्तों की खोज आपको करना होगी। आपके तेजी से उठाए गए कदम आपको प्रतियोगिता की तरफ प्रवृत्त करेंगे।

मीन

यदि आप मेजबान हैं, तो हर कोई आपके साथ एक खुशनुमा शाम बिताना चाहेगा। ऐसी छोटी-छोटी बातों को करने से बचें, जो आपके किसी नजदीकी साथी को नाराज कर सकती हो।